{"_id":"66d1972a328d30f1c007be51","slug":"six-member-coordination-committee-appointed-for-tn-bjp-in-annamalai-absence-news-in-hindi-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: अन्नामलाई की अनुपस्थिति में तमिलनाडु के लिए भाजपा ने उठाया कदम, छह सदस्यीय समिति का किया गठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: अन्नामलाई की अनुपस्थिति में तमिलनाडु के लिए भाजपा ने उठाया कदम, छह सदस्यीय समिति का किया गठन
Fri, 30 Aug 2024 03:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:25 PM IST
सार
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य एच राजा समिति के संयोजक होंगे। इस समिति में राज्य उपाध्यक्ष एम चक्रवर्ती और प्रोफेसर के कनागसाबापति, एम मुरुगानंदम और प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन, दोनों राज्य महासचिव और राज्य कोषाध्यक्ष एसआर शेखर सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
के. अन्नामलाई
- फोटो : k annamalai- X post
विस्तार
तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ब्रिटेन दौरे पर हैं। ब्रिटेन में वह शैक्षिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अन्नामलाई की अनुपस्थिति में शुक्रवार को पार्टी के मामलों में निर्णय लेने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य एच राजा समिति के संयोजक होंगे। इस समिति में राज्य उपाध्यक्ष एम चक्रवर्ती और प्रोफेसर के कनागसाबापति, एम मुरुगानंदम और प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन, दोनों राज्य महासचिव और राज्य कोषाध्यक्ष एसआर शेखर सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। समन्वय समिति प्रदेश कोर समिति से चर्चा कर पार्टी गतिविधियों पर निर्णय लेगी। बता दें कि अन्नामलाई तीन महिनों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम में शामिल होने ब्रिटेन गए हैं।