{"_id":"5e55b0e38ebc3ef40a4242d4","slug":"six-judges-of-supreme-court-infected-with-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की चपेट में सुप्रीम कोर्ट के छह जज, संक्रमण रोकने को डिस्पेंसरी बनाने का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वाइन फ्लू की चपेट में सुप्रीम कोर्ट के छह जज, संक्रमण रोकने को डिस्पेंसरी बनाने का फैसला
Wed, 26 Feb 2020 05:12 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 Feb 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट के छह जज एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) की चपेट में आ चुके हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी अदालत में वकीलों को यह जानकारी दी। संक्रमण को रोकने के लिए शीर्ष कोर्ट में सार्वजनिक डिस्पेंसरी बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मंगलवार को पांच जजों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि की है। सीजेआई एसए बोबडे ने भी स्वाइन फ्लू संक्रमण रोकने के लिए जजों, अदालत कर्मियों और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे से मुलाकात की। इसमें स्वाइन फ्लू को लेकर सार्वजनिक डिस्पेंसरी बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन