{"_id":"5da476ce8ebc3e93ca6f9300","slug":"six-indian-air-force-officers-to-face-action-for-their-roles-in-the-mi-17-chopper-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ही एमआई-17 हेलिकॉप्टर मार गिराने पर 6 वायुसेना अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपना ही एमआई-17 हेलिकॉप्टर मार गिराने पर 6 वायुसेना अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Mon, 14 Oct 2019 07:13 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
एमआई 17 (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान अपने ही एमआई-17 हेलिकॉप्टर को मार गिराने पर वायुसेना के छह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि दो अधिकारियों को कोर्ट मार्शल होगा जबकि अन्य चारों को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान अपने ही एमआई-17 हेलिकॉप्टर को मार गिराना हमारी बहुत भारी चूक थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी चूक भविष्य में कभी नहीं होगी।
विज्ञापन
वायुसेना दिवस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायुसेना प्रमुख ने कहा था, जांच पूरी हो चुकी है। हमारी ही मिसाइल से हमारा चॉपर क्रैश हुआ था, यह हमारी ही गलती थी। हम स्वीकार करते हैं कि यह हमारी बड़ी चूक थी और आश्वस्त करते हैं कि ऐसी गलती भविष्य में फिर से नहीं होगी।
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 27 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के छह जवान और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाक विमान भारतीय सीमा के अंदर आ गया था।
दोतरफा संघर्ष के दौरान भारतीय सेना का एमआई17 वी5 हेलिकॉप्टर श्रीनगर के पास बडगाम इलाके में गिर गया था। घटना की जांच में पता चला था कि हेलिकॉप्टर को भारतीय वायुसेना के श्रीनगर एयर बेस से स्पाइडर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के जरिए निशाना बनाया गया था।