फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six bangladeshi people arrested for plotting to assassinate senior TMC leader

पश्चिम बंगालः बांग्लादेशी 'सुपारी किलर' रच रहे थे वरिष्ठ टीएमसी नेता की हत्या की साजिश, छह गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 04:25 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, सुरी
पीटीआई, सुरी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Six bangladeshi people arrested for plotting to assassinate senior TMC leader
TMC - फोटो : wikipedia

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की हत्या की कथित तौर पर साजिश रचने के आऱोप में पुलिस ने बीरभूम जिले से चार बांग्लादेशी नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये सभी सुपारी लेकर हत्या करते हैं और इन्हें पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की हत्या करने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन सभी को रविवार की रात शांतिनिकेतन के बाहरी इलाके में स्थित तालतोरे गांव से गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग इन चारों बांग्लादेशियों को मेसंस के नाम से जानते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने नेता के नाम सहित अन्य कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया, हमें मिली पुष्ट सूचना के आधार पर इन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed