फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sitaram Yechury Says UCC is BJP's political tool to sharpen communal polarisation

UCC: येचुरी ने यूसीसी को बताया राजनीतिक हथियार, बोले- भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए कर रही इसका इस्तेमाल

Sat, 15 Jul 2023 07:52 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 15 Jul 2023 07:52 PM IST
सार

CPIM On UCC: शनिवार को वाम दल द्वारा यूसीसी पर आयोजित एक संगोष्ठी में सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने दावा किया कि यूसीसी का इस्तेमाल भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को तेज करने के लिए कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एकरूपता का मतलब समानता नहीं है।

विज्ञापन
Sitaram Yechury Says UCC is BJP's political tool to sharpen communal polarisation
Sitaram Yechuri, CPM - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

देश में इन दिनों समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर चर्चा जारी है। इस बीच, विधि आयोग ने यूसीसी पर उसकी ओर से मांगे गए सुझाव की समय-सीमा को 14 जुलाई से बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी है। वहीं कानून के लागू होने से पहले कई राजनीतिक दलों इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि यूसीसी राजनीतिक हथियार है और भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए इसका इस्तेमाल कर रही। 
विज्ञापन


एकरूपता का मतलब समानता नहीं 
शनिवार को वाम दल द्वारा यूसीसी पर आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में सीपीआईएम नेता ने दावा किया कि यूसीसी का इस्तेमाल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को तेज करने के लिए कर रही है। कोझिकोड में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एकरूपता का मतलब समानता नहीं है।
विज्ञापन


भेदभावपूर्ण कानूनों को परामर्श से ठीक किया जाना चाहिए
येचुरी ने कहा कि भेदभावपूर्ण कानूनों को पूरे समुदाय के परामर्श से ठीक किया जाना चाहिए, न कि ऊपर से यूसीसी थोपकर। माकपा नेता ने कहा कि 21वें विधि आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया था कि यूसीसी इस स्तर पर न तो आवश्यक है और न ही वांछनीय।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माकपा समानता के लिए खड़ी है और यह संविधान द्वारा दी गई वह समानता है जिसके लिए हमें लड़ने की जरूरत है। येचुरी ने कहा कि एकरूपता थोपने का कोई भी प्रयास हमारे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ देगा। 


संगोष्ठी सरोवरम बायोपार्क के पास कालीकट ट्रेड सेंटर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में केरल जमीयत उलमा सहित मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठन और ईसाई समुदायों के कई संगठन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed