Crime: शव मिलने के दो दिन बाद बहनों ने दर्ज कराए बयान, कूकर में उबालकर और भूनकर तीन बालटियों में रखा था शव
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने मामले में वैद्य के परिजनों से बात की और शुक्रवार को उसकी तीन बहनों ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी का कहना है कि वह वैद्य के शव को ठिकाने लगाकर अपनी जिंदगी साधारण तरीके से जीना चाहता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक फ्लैट में महिला की लाश मिलने के दो दिन बाद उसकी तीन बहनों ने शुक्रवार को पुलिस को मामले में बयान दर्ज कराया। मृतका सरस्वती वैद्य (36) साल की थी। वह ठाणे में अपने लिव-इन पार्टनर मनोज साने (56) के साथ रहती थी। दो दिन पहले फ्लैट में महिला का शव मिला था, जिसे प्रेसर कुकर में पहले उबाला गया था बाद में उसे भूना भी गया था। आरोपी साने को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और 16 जून तक उसे हिरासत में भेज दिया गया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने मामले में वैद्य के परिजनों से बात की और शुक्रवार को उसकी तीन बहनों ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी का कहना है कि वह वैद्य के शव को ठिकाने लगाकर अपनी जिंदगी साधारण तरीके से जीना चाहता था। हालांकि, अबतक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि साने राशन की दुकान में काम करता था। वह मीरा रोड पर किराए में रहता था। उसने महिला के शव को कुल्हाड़ी से काटकर उसके अलग-अलग टुकड़े करके तीन अलग-अलग बाल्टियों में रखा था और बदबू छिपाने के लिए कमरे में सुगंध का छिड़काव किया था।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के पड़ोसियों ने शक करते हुए शिकायत की थी कि कमरे से सड़ने की बदबू आ रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शव को पहले आरोपी ने कूकर में उबाला था फिर उसे अच्छे से भूनकर बालटी और टब में रखा था। वैद्य की हत्या चार जून को हुई थी और मामले का पता सात जून को हुआ था। पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से कुत्तों को कुछ खिलाता, जो पहले उसने कभी नहीं किया था।