फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sister of Andhra Pradesh CM Sharmila gave hint to form new party said I will do my work in Telangana

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन शर्मिला ने नई पार्टी बनाने के दिए संकेत, कहा- ‘मैं अपना काम तेलंगाना में करूंगी’ 

Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sister of Andhra Pradesh CM Sharmila gave hint to form new party said I will do my work in Telangana
वाई एस शर्मिला - फोटो : सोशल मीडिया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला नई पार्टी बना सकती हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने दिवंगत पिता के सहयोगियों से बातचीत की, जिसके बाद उनके द्वारा तेलंगाना में नई पार्टी बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस का कहना है कि जगन मोहन और शर्मिला के बीच कोई मनमुटाव नहीं है, सिर्फ तेलंगाना की राजनीति में उनके कदम रखने को लेकर भाई-बहन के बीच ‘मतभेद’ है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा की जा रही है कि शर्मिला अपने भाई जगन मोहन रेड्डी के हस्तक्षेप के बगैर पड़ोसी राज्य तेलंगाना में अपनी पार्टी बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


बता दें, शर्मिला के पिता और दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (2004 से 2009 तक) रहे थे। वाईएसआर के नाम से लोकप्रिय रेड्डी की सितंबर 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। माना जा रहा है कि शर्मिला अपने पिता के करीबी रहे कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और तेलंगाना में भी ‘राजन्ना राज्यम’ (राजशेखर रेड्डी का शासन) वापस लाना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुलाकात से पहले शर्मिला ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं पहले जमीनी हकीकत से वाकिफ होना चाहती हूं और उनसे सूचनाएं प्राप्त करना चाहती हूं, इसलिए मैंने नलगोंडा जिले के लोगों को बुलाया है, उनसे जुड़ाव है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रत्येक जिले के लोगों के साथ बैठक की जाएगी।’

वहीं, राजनीतिक दल बनाने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब न देकर कहा, ‘अभी ‘राजन्ना राज्यम’ नहीं है। इसे वापस क्यों नहीं आना चाहिए?’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश में अपना काम कर रहे हैं और मैं अपना काम तेलंगाना में करूंगी।’

बता दें, शर्मिला और उनकी मां विजयम्मा ने साल 2019 के चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जमकर प्रचार किया था। चुनाव में जगन की पार्टी वाईएसआरसी की जीत के बाद शर्मिला सार्वजनिक तौर पर ज्यादा नहीं दिखीं। विजयवाड़ा के पास संवाददाता सम्मेलन में वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार सजल रामकृष्ण रेड्डी ने कहा, ‘राजशेखर रेड्डी की बेटी होने के नाते उनमें नेतृत्व के गुण हैं।'

उन्होंने कहा कि चूंकि वाईएसआर कांग्रेस ने तय कर रखा है कि वह तेलंगाना सहित अन्य किसी भी राज्य की राजनीति में कदम नहीं रखेगी, शर्मिला ने संभवत: स्वतंत्र रूप से वहां शून्य को भरने का फैसला किया है। शर्मिला ने अविभाजित नलगोंडा जिले से अपने पिता राजशेखर रेड्डी के समर्थकों से ‘लोटस पॉन्ड’ स्थित परिवार के आवास पर भेंट की।


वाईएसआर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के वरिष्ठ नेता कोंडा राघव रेड्डी ने पत्रकारों से कहा कि शर्मिला राजनीतिक दल बनाएंगी और विचारधारा को जनता तक लेकर जाएंगी। उनके अनुसार, नई पार्टी के गठन की घोषणा आने वाले दिनों में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में जनसभा में की जाएगी। बैठक के दौरान आवास पर लगे बैनरों में शर्मिला और उनके पिता राजशेखर रेड्डी की तस्वीरें थीं। हालांकि, जगन मोहन रेड्डी की तस्वीर कहीं नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed