फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sisodia sought time to appear before CBI BJP said Deputy CM running away from liquor scam investigation

BJP Vs AAP: सीबीआई के सामने पेश होने के लिए सिसोदिया ने मांगा समय, भाजपा ने कहा- जांच से भाग रहे उपमुख्यमंत्री

Sun, 19 Feb 2023 06:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लंबे समय से कह रहे हैं कि वे जांच के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनकी शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है, लेकिन अब जब उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं, वे जांच से बचने के बहाने तलाश रहे हैं। 

विज्ञापन
Sisodia sought time to appear before CBI BJP said Deputy CM running away from liquor scam investigation
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीबीआई के द्वारा मनीष सिसोदिया को जांच के लिए बुलाने के मामले में एक बार फिर भाजपा और आम आदमी पार्टी में ठन गई है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इस मामले में अब तक कुछ नहीं मिला है और इस तरह की जांच केवल बदले की कार्रवाई है। भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर जांच से भागने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


इसके पूर्व कुछ समय से ठंडे बस्ते में जाते दिख रहे शराब घोटाले में एक बार फिर राजनीति तेज हो गई जब सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जांच के लिए बुलाया। माना जा रहा है कि इस बार भी जांच एजेंसी नए सवालों के साथ सिसोदिया से पूछताछ के लिए तैयार हो गई है। इस बार सिसोदिया को कमीशन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं जो उनके साथ-साथ आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं को भी परेशान कर सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के पास से जांच एजेंसी को कुछ ऐसे प्रमाण मिले हैं जो उनके खिलाफ जा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा प्रमाण मामले के सहअभियुक्तों की एजेंसी के सामने दी गई गवाही हो सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा दूसरे राज्यों में की गई छापेमारी से भी कई पुख्ता प्रमाण मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि उनके  खिलाफ जांच एजेंसी के पास कुछ भी नहीं है और उन्हें बिना कारण परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से भाग रहे सिसोदिया
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लंबे समय से कह रहे हैं कि वे जांच के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनकी शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है, लेकिन अब जब उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं, वे जांच से बचने के बहाने तलाश रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि जिस सिसोदिया को भरोसा था कि उनके खिलाफ सीबीआई के पास कोई सबूत या मामला नहीं है, आज वे जांच से बचते नजर आ रहे हैं। अब मामला सीबीआई और सिसोदिया के बीच है। मैं सिसोदिया से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि जांच एजेंसी द्वारा बुलाए गए हर व्यक्ति या संदिग्ध के पास कोई न कोई काम होता है। अगर सभी इस आधार पर समय मांगना शुरू कर दें तो फिर पूछताछ कैसे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed