फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Singapore: Indian-origin Malaysian hanged for drug smuggling was arrested in 2013 Latest News Update

सिंगापुर: भारतीय मूल के मलयेशियाई को नशा तस्करी के दोष में मिली फांसी, 2013 में किया गया था गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Jul 2022 09:19 PM IST
सार

सिंगापुर के अधिकारियों ने सिंह को मृत्युदंड देने का नोटिस 30 जून को जारी किया और सात जुलाई को सजा की तामीली होनी थी।

विज्ञापन
Singapore: Indian-origin Malaysian hanged for drug smuggling was arrested in 2013 Latest News Update
court new - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय मूल के मलयेशियाई नागरिक और मादक पदार्थ तस्कर कलवंत सिंह को सिंगापुर की शीर्ष अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद चांगी जेल में बृहस्पतिवार को फांसी दे दी गई। 31 वर्षीय सिंह को 60.15 ग्राम डायामॉर्फिन रखने और 120.9 ग्राम मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में 2013 में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2016 में दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन


सिंगापुर के अधिकारियों ने सिंह को मृत्युदंड देने का नोटिस 30 जून को जारी किया और सात जुलाई को सजा की तामीली होनी थी। सजा रुकवाने के लिए बुधवार को कुआलालंपुर में सिंगापुर उच्चायोग के सामने मानवाधिकार कार्यकर्ता एकत्र हुए लेकिन वे भी सजा नहीं रुकवा पाए। मलयेशियाई अखबार ‘द स्टार’ में बृहस्पतिवार को छपी खबर के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ता कर्स्टन हान ने सिंह को दी गई मौत की सजा की पुष्टि की। सिंगापुर के चांगी जेल में सिंह के अलावा नोराशारी गौस को भी मादक पदार्थों की तस्करी के लिए फांसी दी गई।
विज्ञापन


एमनेस्टी ने की निंदा
एमनेस्टी इंटरनेशनल के शोध के लिए उप क्षेत्रीय निदेशक एमरलिन गिल ने कहा, सिंगापुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में नशीली दवाओं से संबंधित अपराध में वैश्विक मांग की अव्हेलना की है। एमनेस्टी ने इसकी निंदा की है। बता दें कि मौत की सजा को खत्म करने के लिए दुनियाभर में जारी अभियान के बीच सिंगापुर उन चार देशों में से एक हा जहां नशा तस्करी का दोष फांसी योग्य माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed