{"_id":"5c99b705bdec22140f076024","slug":"singapore-airline-carrying-263-passengers-on-board-get-bomb-hoax","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में मिली बम होने की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में मिली बम होने की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित
Tue, 26 Mar 2019 10:52 AM IST
sapna singla
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
मुंबई से सिंगापुर जा रहे सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उसमें बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा। इस विमान में 263 यात्री सवार थे। हालांकि जांच करने पर यह जानकारी फर्जी निकली।
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस के एसक्यू विमान 423 ने स्थानीय समयानुसार 11.35 पर मुंबई से उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद एयरलाइन को एक फोन मिला जिसमें दावा किया गया कि उसमें बम रखा गया है। इसके बाद विमान को चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर वायुसेना ने सुरक्षित उतारा लिया।
विज्ञापन
विमान की यह आपात लैंडिंग मंगलवार सुबह 8 बजे हुई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया। इससे पहले उन्हें सिक्योरिटी चेक से होकर गुजरना पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने एक महिला और बच्चे को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइन ने इस खबर की पुष्टि की है कि मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में बम होने की सूचना मिली थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'विमान 26 मार्च को स्थानीय समयानुसार 8 बजे सिंगापुर पहुंचा था। उसमें 263 यात्री सवार थे। हम अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं और इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने में असमर्थ हैं।'