फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Since four year 29 crashes of Indian Air Force

बीते चार सालों में नौसेना के 29 विमान क्रैश, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Sat, 09 Feb 2019 04:10 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 09 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Since four year 29 crashes of Indian Air Force
कुशीनगर में विमान क्रैश

28 जनवरी, 2019 को भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान जगुआर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट की जान बच गई। यह एक ऐसा विमान है जो उड़ते हुए दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। वायुसेना ने जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के भी आदेश दिए। इनका क्रैश होना एक बड़ा नुकसान है। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का एयरबेस से संपर्क टूट गया और ये विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया। चलिए जानते हैं बीते चार सालों में नौसेना के कितने विमान क्रैश हुए और इनमें कितनी जानें गईं-

loader


5 जून, 2018

गुजरात के मुंद्रा में भारतीय नौसना का विमान क्रैश हुआ और पायलट की भी मौत हो गई।

8 जून, 2018

जामनगर एयरबेस पर लड़ाकू जगुआर विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सुरक्षित रहा।

18 जुलाई, 2018

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एमआईजी-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया और इस हादसे में पायलट की जान चले गई।

4 सितंबर, 2018

राजस्थान के जोधपुर में एमआईजी 27 क्रैश हो गया और पायलट सुरक्षित रहा।

21 नवंबर, 2018

तेलंगाना के यदादरी-भुवनागिरी जिले में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट घायल हो गया।

28 जनवरी, 2019

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सुरक्षित रहा।

आईएएफ (भारतीय एयरफोर्स) विमान क्रैश

  • 2015-16 में 6 विमान क्रैश हुए। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।
  • 2016-17 में 10 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 29 लोगों की जान गई।
  • 2017-18 में 6 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई।
  • 2018-19 में 7 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 2 लोगों की जान गई।


सोर्स- मीडिया रिपोर्ट्स, रक्षा मंत्रालय द्वारा लोकसभा में बताए गए आंकड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed