फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Silica accumulating workers kidney due to burning of sugarcane and paddy, research Colorado University

Study: गन्ना और धान जलाने से मजदूरों की किडनी में जम रहा सिलिका, कोलोराडो विश्वविद्यालय के शोध में दावा

Wed, 25 Oct 2023 06:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 06:40 AM IST
सार

इसी आधार पर उन्होंने दावा कि खेतिहर मजदूरों में किडनी रोग की यह बड़ी वजह हो सकता है। इसे अब तक रहस्य माना जा रहा था कि कई गन्ना खेतिहर मजदूरों की किडनी में खराबी क्यों आ रही है। इसे जलवायु परिवर्तन की वजह से उपजी नई बीमारी माना जा रहा था। 

विज्ञापन
Silica accumulating workers kidney due to burning of sugarcane and paddy, research Colorado University
किडनी - फोटो : istock

विस्तार

भारत, श्रीलंका, अमेरिका सहित कई देशों में खेतिहर मजदूरों की किडनी में आ रही खराबी पर वैज्ञानिकों ने एक नया दावा किया है कि इसकी वजह गन्ने और धान की फसल जलाना हो सकता है। इन्हें जलाने पर बेहद सूक्ष्म (नैनो) सिलिका तत्व वातावरण में फैल जाते हैं, जो सांस या पानी के जरिये मजदूरों व इन खेतों के निकट रहने वालों के शरीर में दाखिल होकर उनकी किडनी में जमा हो रहे हैं। यही उनकी किडनी को खराब भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह अध्ययन करने वाले अमेरिका के कोलोराडो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता प्रो. जेरेड ब्राउन ने दावा किया कि अब तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया, न विस्तृत अध्ययन हुए, लेकिन उन्होंने अपने अध्ययन में पाया कि गन्ने को जलाने पर इसकी राख से निकलने वाला सिलिका यहां काम करने वाले खेतिहर मजदूरों की किडनी कोशिकाओं में बड़ी मात्रा में मिल रहा है। यह सिलिका उन्हें दूसरे किडनी रोगियों में बहुत कम मात्रा में मिला।
विज्ञापन


इसी आधार पर उन्होंने दावा कि खेतिहर मजदूरों में किडनी रोग की यह बड़ी वजह हो सकता है। इसे अब तक रहस्य माना जा रहा था कि कई गन्ना खेतिहर मजदूरों की किडनी में खराबी क्यों आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे जलवायु परिवर्तन की वजह से उपजी नई बीमारी माना जा रहा था। धान की फसलों पर काम कर रहे मजदूरों में भी यह किडनी खराब होने की अहम वजह हो सकता है। इनमें भी फसल लेने के बाद इसके अवशेष खेत जलाए जाते हैं। एजेंसी


आसपास के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत
अध्ययन में शामिल रिसर्च जॉनसन ने दावा किया कि भले ही गन्ने या धान को जलाने से जलवायु परिवर्तन पर क्या असर हो रहा है, हमें पुख्ता तौर पर नहीं पता, लेकिन खेतिहर मजदूरों की किडनी पर इसका बुरा असर हो रहा है, यह हम आज कह सकते हैं। इससे बचने के लिए इन खेतों में काम रहे मजदूरों और आसपास रहने वालों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed