{"_id":"62fe3ba997930f660157a66e","slug":"sikkim-speaker-lb-das-resigns-likely-to-be-made-minister-in-government-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: सिक्किम स्पीकर एलबी दास के बाद एक मंत्री ने भी इस्तीफा दिया, कैबिनेट विस्तार जल्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: सिक्किम स्पीकर एलबी दास के बाद एक मंत्री ने भी इस्तीफा दिया, कैबिनेट विस्तार जल्द
Fri, 19 Aug 2022 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:55 PM IST
सार
राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी वजह से दास ने इस्तीफा दिया है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है।
विज्ञापन
LB Das
- फोटो : Social Media
विस्तार
सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास ने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम पेंडम के विधायक दास ने 16 अगस्त को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। खबरें हैं कि उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) उन्हें प्रेम सिंह तमांग सरकार में मंत्री बना सकती है।
विज्ञापन
इस बीच सिक्किम के शहरी विकास एवं आवास मंत्री अरुण कुमार उप्रेती ने भी शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया। पूर्वी जिले के अरिथांग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पीएस तमांग को सौंपा। सूत्रों की मानें तो दास को प्रेम सिंह तमांग सरकार में मंत्री जबकि उत्प्रेती को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी वजह से दास ने इस्तीफा दिया है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है।राजभवन के अनुसार, नए अध्यक्ष का चुनाव 22 अगस्त को होगा।
विज्ञापन