फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Search for missing army personnel continues, expanding mobile connectivity for tourists and citizens

सिक्किम: सेना के लापता जवानों की खोज जारी, पर्यटकों और नागरिकों के लिए कर रही है मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार

Thu, 05 Oct 2023 08:28 PM IST
स्वप्निल शशांक एन. अर्जुन, गंगटोक
एन. अर्जुन, गंगटोक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Oct 2023 08:28 PM IST
सार

लापता व्यक्तियों की तलाश अब तीस्ता नदी के निचले इलाकों में केंद्रित है। शुरुआती 23 लापता जवानों में से एक को चार अक्तूबर की शाम को बचा लिया गया।

विज्ञापन
Sikkim: Search for missing army personnel continues, expanding mobile connectivity for tourists and citizens
सिक्किम बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना ने सिक्किम में आए विनाशकारी बाढ़ में लापता 22 भारतीय सेना के जावनों की तलाश अभियान को तेज कर दिया है। युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है। इस बीच, त्रिशक्ति कोर के सैनिक उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन के इलाकों में फंसे नागरिकों और पर्यटकों तक मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 22 लापता सैनिकों का पता लगाने के लिए भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर के जवानों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। सिंगताम के पास बुरदांग में कीचड़ में डूबे वाहनों को निकालने की लगातार कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन


लापता व्यक्तियों की तलाश अब तीस्ता नदी के निचले इलाकों में केंद्रित है। शुरुआती 23 लापता जवानों में से एक को चार अक्तूबर की शाम को बचा लिया गया। लापता लोगों के परिजनों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम और उत्तरी बंगाल में तैनात अन्य सभी भारतीय सेना के जवान सुरक्षित हैं और मोबाइल संचार में व्यवधान के कारण वे अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने में असमर्थ हैं। इस बीच, भारतीय सेना ने कई इलाकों में फंसे नागरिकों और पर्यटकों तक मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed