फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Rescue operations gained momentum with help of IAF helicopters 199 people evacuated

सिक्किमः IAF के हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव कार्यों में आई तेजी, दो अमेरिकी नागरिक सहित 199 लोगों को निकाला

Thu, 05 Jun 2025 10:06 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 10:06 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने गुरुवार उड़ान भरी और बहुत खराब मौसम के बावजूद 199 से अधिक लोगों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आवश्यक राहत सामग्री को हवाई मार्ग से पहुंचाने और एनडीआरएफ कर्मियों को दूरदराज, संपर्कविहीन क्षेत्रों में तैनात करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sikkim: Rescue operations gained momentum with help of IAF helicopters 199 people evacuated
वायु सेना ने लोगों को बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में भारी भूस्खलनों के बाद राहत और बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया। इसके लिए भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को चार एमआई-17 और दो चीता हेलीकॉप्टरों को राहत कार्यों में लगाया है। आज ये हेलीकॉप्टर चाटन के दूरस्थ और गंभीर रूप से प्रभावित इलाकों तक पहुंच और वहां फंसे लोगों को निकाला।

विज्ञापन


भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोलकाता में बताया कि हेलीकॉप्टरों गुरुवार उड़ान भरी और बहुत खराब मौसम के बावजूद 199 से अधिक लोगों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभियान के दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्रों में फंसे स्थानीय नागरिकों, सैन्यकर्मियों और विदेशी नागरिकों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भयंकर भूस्खलनों की क्षेत्रों में, भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ अभियानों में दिन-रात जुटे हुए हैं। आवश्यक राहत सामग्री को हवाई मार्ग से पहुंचाने और एनडीआरएफ कर्मियों को दूरदराज, संपर्कविहीन क्षेत्रों में तैनात करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की साहसिक उड़ानों के माध्यम से आज 33 लोगों, जिनमें 2 अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं, को चाटन से सुरक्षित निकाला गया है। आज 199 लोगों को बचाया गया और 6000 किलोग्राम राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई गई।

Trending Videos

Sikkim: Rescue operations gained momentum with help of IAF helicopters 199 people evacuated
वायु सेना द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाए गए लोग - फोटो : अमर उजाला

चुंगथांग–लाचेन मार्ग पर संचार बहाली के लिए किया
उत्तर सिक्किम के चुंगथांग के राजस्व अधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं से बुरी तरह प्रभावित चुंगथांग–लाचेन मार्ग पर संचार एवं संपर्क बहाली के लिए एक सर्वेक्षण किया। इस टीम में विभिन्न प्रमुख विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें राजस्व निरीक्षक, चुंगथांग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी अधिकारी, राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के सदस्य, विद्युत विभाग के अधिकारी; आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की त्वरित प्रतिक्रिया टीमें साथ ही लाचेन जुंसा के पिपोन एवं प्रतिनिधि शामिल थे। स्थानीय निवासियों ने भी इस प्रयास में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed