फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim Landslides Tourists rescue continues as BRO and Government taking precaution Minister reaches site news

Sikkim: भूस्खलन की वजह से फंसे पर्यटकों को निकालने का काम जारी, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री पहुंचे नामची

Tue, 18 Jun 2024 03:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jun 2024 03:26 PM IST
सार

लाचुंग और मंगन जिले के उत्तरी क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने के दूसरे दिन, अब तक 15 पर्यटकों को निकाला जा चुका है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारियों, बीआरओ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वयंसेवकों के साथ पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में अथक प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sikkim Landslides Tourists rescue continues as BRO and Government taking precaution Minister reaches site news
सिक्किम में भूस्खलन की वजह से फंसे लोगों को निकालने का काम जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान मंगलवार को नामची पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया किया गया। दूसरी ओर, दूसरे दिन भी मंगन जिले में फंसे हुए पर्टयकों को निकालने का काम जारी है। अभी तक 15 पर्यटकों को निकाला जा चुका है। पर्यटकों ने सिक्किम सरकार, भारतीय सेना, बीआरओ, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और जिले में विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वे कृषि विज्ञान केंद्र, नामथांग में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान 2024 की 17वीं किस्त के आभासी विमोचन में भी शामिल होंगे। उनके आगमन पर, अन्नपूर्णा एले डीसी नामची, बेनु गुरुंग विशेष सचिव ग्रामीण विकास विभाग, सुभाष गिमिरे एडीसी मुख्यालय नामची, सीपी राय एडीसी विकास नामची, सुनील मोथे एडीसी विकास रावंगला, रिनजिंग ग्यालत्सेन मुख्य अभियंता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग दक्षिण-पश्चिम के संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी सिक्किम से पर्यटकों को निकालने का काम जारी
लाचुंग और मंगन जिले के उत्तरी क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने के दूसरे दिन, अब तक 15 पर्यटकों को निकाला जा चुका है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारियों, बीआरओ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वयंसेवकों के साथ पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में अथक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों ने किया सरकार और स्थानीय लोगों का आभार
लाचुंग और मंगन में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार खबर लिखे जाने तक 15 पर्यटकों को निकाला चा चुका था। इस् दौरान पर्यटकों ने सिक्किम सरकार, स्थानीय प्रशासन, भारतीय सेना और खासकर स्थानीय लोगों की जमकर तारीफ की। उत्तर प्रदेश से आए पर्यटकों ने कहा, हम लोग बाढ़ और भूस्खलन में फंस गए थे। लेकिन सिक्किम सरकार ने पूरी मदद की। हम सभी को सुरक्षित निकाला। हम लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उन्होने कहा, स्थानीय लोगों ने काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed