फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Indian Army rescues 3500 stranded tourists in North Sikkim

Sikkim: भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे 3500 पर्यटकों को बचाया

Sat, 17 Jun 2023 06:37 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 17 Jun 2023 06:37 PM IST
सार

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश और खराब मौसम में पर्यटकों के बचाव की सुविधा के लिए फ्लैश फ्लड क्षेत्र पर एक अस्थायी क्रॉसिंग बनाने के लिए रात भर काम किया। पर्यटकों को नदी पार करने में मदद की गई और उन्हें भोजन, तम्बू और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई...

विज्ञापन
Sikkim: Indian Army rescues 3500 stranded tourists in North Sikkim
Sikkim - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूरे सिक्किम में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। इस कारण उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग के पास भूस्खलन और एक पुल के बह जाने के कारण लगभग 3500 पर्यटक फंस गए। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर और सीमा सड़क संगठन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है।

विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश और खराब मौसम में पर्यटकों के बचाव की सुविधा के लिए फ्लैश फ्लड क्षेत्र पर एक अस्थायी क्रॉसिंग बनाने के लिए रात भर काम किया। पर्यटकों को नदी पार करने में मदद की गई और उन्हें भोजन, तम्बू और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया शनिवार को शाम को पांच बजे तक 2000 से अधिक पर्यटकों को बचाया जा चुका है। सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी हैं, जबकि पर्यटकों की निकासी जारी रहेगी। टेंट लगाए जा रहे हैं और चिकित्सा सहायता चौकियां स्थापित की गई हैं। पर्यटकों को उनकी आगे की यात्रा के लिए रास्ता साफ होने तक हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। भारतीय सेना, हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमा की रखवाली करते हुए, पर्यटकों और स्थानीय आबादी को सहायता प्रदान करने में सक्रिय रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed