फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim government will encourage local women for two children

दो बच्चे पैदा करने पर स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी सिक्किम सरकार

Sun, 31 Mar 2019 04:57 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 31 Mar 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Sikkim government will encourage local women for two children
सांकेतिक तस्वीर

सिक्किम डेमोक्रे टिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी, राज्य में प्रजनन दर में गिरावट आने के कारण स्थानीय समुदायों से संबंधित महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता पीडी राय ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि ‘सिक्किम में प्रजनन दर 1.2 बच्चों की खतरनाक दर से गिर गई है।’ 

विज्ञापन


उन्होंने लेपचा, भूटिया और सिक्किम नेपाली सहित स्थानीय लोगों की घटती जनसंख्या की तुलना जापान और सिंगापुर के साथ करते हुए कहा कि एसडीएफ सरकार, यदि फिर से सत्ता में आती है, तो वह एक ‘गर्वित मां योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को अपने पहले बच्चे के जन्म पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे पर 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


राय ने कहा कि सत्ता पक्ष ने अभी तक महिलाओं को तीसरे या उससे अधिक बच्चे को जन्म देने के लिए प्रोत्साहन का कोई फार्मूला नहीं बनाया है। सिक्किम की आबादी 6.5 लाख से अधिक है, जिसमें अनुमानित 60 प्रतिशत स्वदेशी समुदाय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed