फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim government to give advance & additional increments to employees having two or more children

Sikkim: सिक्किम सरकार का नया फॉर्मूला; दो से अधिक बच्चे होने पर बढ़ेगी सैलेरी, और भी कई फायदे होंगे, जानें

Fri, 12 May 2023 02:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 02:58 PM IST
सार

भूटिया ने कहा कि यह योजना 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी और केवल वे कर्मचारी जिनके दूसरे और तीसरे बच्चे का जन्म इस साल 1 जनवरी या उसके बाद हुआ है, इस योजना के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
Sikkim government to give advance & additional increments to employees having two or more children
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग - फोटो : social media

विस्तार

सिक्किम में अब जिन सरकारी कर्मचरियों के दो या तीन बच्चे होंगे उन्हें एडवांस में वेतन मिल सकेगा। साथ ही इन कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाने का भी फैसला लिया है। बता दें, सिक्किम की सरकार ने यह फैसला राज्य की स्थानीय आबादी बढ़ाने के लिए लिया है। कहा गया है कि इस साल एक जनवरी से वेतन में वृद्धि करने और एडवांस देने का फैसला किया है।

विज्ञापन

कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया ने 10 मई को जारी एक अधिसूचना में कहा कि सिक्किम का प्रमाण पत्र या पहचान प्रमाण पत्र रखने वाले सरकारी कर्मचारियों के अगर दो बच्चे होते हैं, तो उनके वेतन में वृद्धि होगी। साथ ही जिनके तीन बच्चे होंगे उन कर्मचारियों के वेतन में अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी। 

विज्ञापन

भूटिया ने कहा कि यह योजना 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी और केवल वे कर्मचारी जिनके दूसरे और तीसरे बच्चे का जन्म इस साल 1 जनवरी या उसके बाद हुआ है, इस योजना के लिए पात्र होंगे। उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि गोद लेने के मामले में इस योजना का लाभ लागू नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में स्थानीय लोगों के बीच कम प्रजनन दर को दूर करने के लिए रियायत देने का वादा किया था। अब वादे के करीब 4 महीने बाद इस योजना को सामने लाया गया है। 

तमांग ने इस साल जनवरी में गंगटोक में एक कार्यक्रम में कहा था कि स्थानीय आबादी के बीच कम प्रजनन दर सिक्किम में गंभीर चिंता का विषय है। हमें आबादी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। बता दें, लगभग सात लाख लोगों की आबादी वाला सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है। राज्य की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 1.1 है, जो देश में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed