फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim CM to contest from two assembly seats fields wife against Chamling says report

Sikkim Assembly Election: सिक्किम की दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे सीएम तमांग, इस सीट से पत्नी ने भी ठोंकी ताल

Mon, 25 Mar 2024 03:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:03 PM IST
सार

Sikkim: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग सीट से ताल ठोकेंगीं।

विज्ञापन
Sikkim CM to contest from two assembly seats fields wife against Chamling says report
प्रेम सिंह तमांग - फोटो : X प्रेम सिंह तमांग

विस्तार

लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनावों की भी तैयारियां हो रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा एलान किया गया है कि लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इन चार राज्यों में सिक्किम भी शामिल है। इस बीच खबर है कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पत्नी 
विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग सीट से ताल ठोकेंगीं।  इस सीट पर उनका मुकाबला विपक्षी पार्टी एसडीएफ के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग से होगा। दरअसल राज्य में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने सोमवार को 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। मौजूदा सांसद इंद्रा हैंग सुब्बा को लोकसभा सीट के लिए फिर से टिकट दी गई है। 
विज्ञापन

सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार उप्रेती ने बताया कि सीएम तमांग सोरेंग-चाकुंग और रेनॉक विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

पांच बार के मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पत्नी
सिक्किम के सीएम की पत्नी कृष्णा कुमारी राय के लिए यह चुनावी घड़ी एक कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। दरअसल उनका मुकाबला पांच बार के मुख्यमंत्री चामलिंग के खिलाफ होगा। यह फैसला सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के  संसदीय बोर्ड द्वारा लिया गया है। एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) ने नौ मंत्रियों को टिकट दिया है और दो मौजूदा मंत्रियों को लिस्ट में जगह नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed