फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim Celebrates Statehood Day President Murmu and PM Modi Extend Wishes india 22nd state

Sikkim: सिक्किम के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- यहां का अपनापन मेरी यादों का हिस्सा

Sat, 16 May 2026 11:40 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 16 May 2026 11:40 AM IST
सार

सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं है। 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना सिक्किम अपनी जैविक खेती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। नेताओं ने राज्य की प्रगति, शांति और देश के विकास में सिक्किम के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
Sikkim Celebrates Statehood Day President Murmu and PM Modi Extend Wishes india 22nd state
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सिक्किम आज अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था। अब इसके भारत में विलय के 51 साल पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बधाई
इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, सिक्किम के लोगों का अपनापन उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में इस राज्य का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार भविष्य में भी सिक्किम की विकास यात्रा में अपना पूरा सहयोग जारी रखेगी। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही इन समारोहों के समापन अवसर पर सिक्किम के लोगों के बीच रहने के अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, सिक्किम अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। यह राज्य पूरे देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श उदाहरण है। गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम को दुनिया का पहला पूर्ण जैविक (ऑर्गेनिक) राज्य बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम ने पर्वतीय पर्यटन को एक नई परिभाषा दी है और इसकी उपलब्धियां पूरे भारत को प्रेरित करती हैं।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, हिमालय की गोद में बसा यह राज्य अपनी परंपराओं और कंचनजंगा की मौजूदगी से देश को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के सादगी वाले आह्वान का समर्थन करने की बात भी कही।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सिक्किम को सराहा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिक्किम की जैविक खेती, स्वच्छता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की तारीफ की। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री तमांग के नेतृत्व में राज्य समावेशी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने सिक्किम की अनूठी लोक संस्कृति और प्राकृतिक वैभव को सराहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। नेताओं ने कहा, सिक्किम की शांतिपूर्ण परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत पूरे देश के लिए विशेष पहचान रखती हैं। सिक्किम ने पिछले 50 वर्षों में लोकतंत्र और प्रगति की एक शानदार यात्रा तय की है। आज यह राज्य अपनी जैव विविधता और स्वच्छ वातावरण के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed