फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim becomes opposition-less, SDF's only MLA joins SKM

Sikkim: विपक्ष विहीन हुआ सिक्किम, एसडीएफ के एक मात्र विधायक एसकेएम में शामिल

Wed, 10 Jul 2024 09:34 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:34 PM IST
सार

सीएम तमांग ने फेसबुक पर लिखा, मुझे आज अपने सरकारी आवास मिंटोकगांग पर 23-सियारी विधानसभा सीट से विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था से मिलकर खुशी हुई। वे अब आधिकारिक तौर पर हमारे एसकेएम परिवार में शामिल हो गए हैं। जनता की बात मानकर शामिल हुआ।

विज्ञापन
Sikkim becomes opposition-less, SDF's only MLA joins SKM
Sikkim - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिक्किम में अब विपक्ष नहीं रहा। बुधवार को विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के एकलौते विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 19 अप्रैल को सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। दो जून को आए नतीजे में एसकेएम ने 32 में से 31 सीटें जीती थीं। एसडीएफ को केवल मात्र एक सीट मिली थी। 32 सीटों वाली विधानसभा में अब एसकेएम के पास विधायक हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम ने दी। 

विज्ञापन


सीएम तमांग ने फेसबुक पर लिखा, मुझे आज अपने सरकारी आवास मिंटोकगांग पर 23-सियारी विधानसभा सीट से विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था से मिलकर खुशी हुई। वे अब आधिकारिक तौर पर हमारे एसकेएम परिवार में शामिल हो गए हैं। जनता की बात मानकर शामिल हुआ। नोरबू एसकेएम में शामिल होने के बाद नोरबू ने कहा, मेरी घर वापसी हुई है। पहले भी मैं एसकेएम में ही था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने विपक्ष में बैठकर देखा और सोचा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुझे क्या करना चाहिए। इसके बाद मैंने सियारी की जनता से बात की। जनता की इच्छा से ही मैं एसकेएम में शामिल हुआ हूं। सियारी का विकास कैसे हो यही मेरी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed