{"_id":"628a47588dad5775795178ff","slug":"sii-seeks-permission-for-phase-3-trial-of-covovax-as-booster-dose-in-children-aged-2-to-18-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट ने बूस्टर खुराक के लिए कोवोवैक्स के ट्रायल की अनुमति मांगी, दो से 18 साल के बच्चों को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट ने बूस्टर खुराक के लिए कोवोवैक्स के ट्रायल की अनुमति मांगी, दो से 18 साल के बच्चों को होगा फायदा
Sun, 22 May 2022 07:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 22 May 2022 07:53 PM IST
सार
एसआईआई के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने एक आवेदन भेजकर भारत में दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश के औषधि नियामक से बूस्टर खुराक के रूप में अपनी कोरोना वैक्सीन 'कोवोवैक्स' के तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति मांगी है। इस वैक्सीन से दो साल से 18 साल तक की आयु के बच्चों को फायदा होगा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मार्च में वयस्कों में बूस्टर खुराक के रूप में कोवोवैक्स के तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
एसआईआई के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने एक आवेदन भेजकर भारत में दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति मांगी है। इसमें उन बच्चों को शामिल किया जाएगा, जो कम से कम छह महीने पहले कोवोवैक्स टीके की खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
परीक्षण में बूस्टर खुराक के रूप में टीके की प्रतिरक्षण क्षमता और सुरक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने भी हाल ही में भारत के औषधि नियामक से दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों में बूस्टर खुराक के रूप में अपने कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन के चरण 2/3 का अध्ययन करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
राज्यों के पास 16 करोड़ से ज्यादा टीके अब भी अप्रयुक्त
कोराने महामारी के काफी कमजोर पड़ने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास इसके 16.53 करोड़ टीके अभी बिना इस्तेमाल के पड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 193.53 करोड़ से ज्यादा लोगों को निशुल्क टीका लगाया जा चुका है। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी, 2021 को की गई थी।