फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddi community gets its first lawmaker in Karnataka as shantharama Budna Siddi

कर्नाटक में सिद्दी समुदाय को मिला अपना विधान परिषद का सदस्य

Thu, 23 Jul 2020 08:01 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Jul 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
Siddi community gets its first lawmaker in Karnataka as shantharama Budna Siddi
शांताराम बुदना सिद्दी - फोटो : ANI

कर्नाटक में सिद्दी समुदाय को अपना पहला विधान परिषद का सदस्य मिला है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार को शांताराम बुदना सिद्दी सहित पांच लोगों को कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य नामित किया। 

विज्ञापन


शांताराम सिद्दी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक आदिवासी कल्याण पहल 'वनवासी कल्याण प्रकल्प' के पद धारक थे।
विज्ञापन



सिद्दी एक जातीय समूह है, जिसे लेकर कहा जाता है कि इस समुदाय के लोग पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के लोगों के वंशज थे। कर्नाटक में इन्हें अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: अब 31 दिसंबर तक 'वर्क फ्रॉम होम', केंद्र सरकार ने बढ़ाई समयावधि   


वहीं, जिन लोगों को कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। इनमें शांताराम के अलावा, सीपी योगेश्वर को शामिल किया गया है, जिन्होंने 2017 में भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनावों में अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाए। 

जेडीएस के पूर्व नेता आदगुर एच विश्वनाथ को भी नामित किया गया है। विश्वनाथ ने जेडीएस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, लेकिन विधानसभा चुनावों में अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाए। इसके अलावा, राज्यपाल वाला ने तलवार सबन्ना और भारती शेट्टी को राज्य में उच्च सदन के लिए नामित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed