{"_id":"5e26698c8ebc3e4b267f716e","slug":"siddhivinayak-temple-devotee-from-delhi-donate-gold-weighing-around-35-kg-worth-around-rs-14-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धिविनायक मंदिर: दिल्ली के श्रद्धालु ने दान किया 14 करोड़ रुपये का सोना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिद्धिविनायक मंदिर: दिल्ली के श्रद्धालु ने दान किया 14 करोड़ रुपये का सोना
Tue, 21 Jan 2020 08:31 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 21 Jan 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में भक्ति और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला है। मुंबई में स्थित लोकप्रिय सिद्धिविनायक मंदिर में एक श्रद्धालु ने 35 किलो सोना दान में दिया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है। बता दें कि यह मंदिर मुंबई के अमीर मंदिरों में से एक है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंदिर को यह दान पिछले हफ्ते मिला है। सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल श्रद्धालु करोड़ों रुपयों का दान देते हैं। जहां कुछ लोग नगदी के तौर पर दान देते हैं। वहीं कुछ सोना, चांदी या कीमती रत्न दान करते हैं। मंदिर के ट्रस्ट के अनुसार 35 किलो का सोना दिल्ली के रहने वाले एक श्रद्धालु ने दान किया है।
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने 35 किलो सोना दान में मिलने की खबर की पुष्टि की लेकिन उन्होंने दान करने वाले श्रद्धालु की पहचान बताने से मना कर दिया। उनका कहना है कि दान में मिले सोने का इस्तेमाल मंदिर के दरवाजे और छत बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन
Maharashtra: A devotee from Delhi has donated gold plating weighing around 35 kg, worth around Rs 14 crores to Mumbai's Shri Siddhivinayak Temple. pic.twitter.com/2eavuvJjmk
— ANI (@ANI) January 21, 2020
सोने की परत चढ़ाने का कार्य जनवरी 15 से 19 के बीच पूरा हो गया है। जब मंदिर को वार्षिक निर्धारित कार्यक्रम के लिए बंद किया गया था। इस दौरान मूर्ति को केसरिया रंग में रंगा गया और प्राण प्रतिष्ठा की गई। 2017 तक मंदिर को 320 करोड़ रुपये का दान मिला था। जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया गया था।
यह दान राशि अब बढ़कर 410 करोड़ रुपये हो गई है। बांदेकर ने कहा, 'इस फंड के जरिए हम ऐसे लोगों की मदद करना जारी रखेंगे जो मंदिर का दरवाजा खटखटाते हैं। हमने अब तक 20,000 लोगों की मदद की है जिन्हें 25,000 रुपये तक की मदद मिली है। इसपर हम अब तक 38 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।'