{"_id":"66c873ec97cf105c970ed341","slug":"siddaramaiah-shivakumar-in-delhi-to-discuss-muda-scam-with-congress-high-command-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कर्नाटक के घटनाक्रम पर बोली कांग्रेस, चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की हो रही सजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कर्नाटक के घटनाक्रम पर बोली कांग्रेस, चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की हो रही सजिश
Fri, 23 Aug 2024 05:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:05 PM IST
सार
Congress: मुडा घोटाला विवाद में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया व उनके साथ उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात की। मुडा मामले में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर अवैध जमीन सौदों के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाला विवाद के बीच कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को कर्नाटक की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश करार दिया। मुडा घोटाला विवाद में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया व उनके साथ उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात की। मुडा मामले में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर अवैध जमीन सौदों के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई इस मुलाकात को लेकर सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कर्नाटक के मौजूदा घटनाक्रम पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। बैठक के बाद कांग्रेस ने मुडा विवाद को लेकर कहा कि उसका न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सीएम सिद्धरमैया को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
बैठक के बाद कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुडा से जुड़े कथित घोटाले में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ तो जांच की स्वीकृति दे दी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और कई भाजपा नेताओं के विरुद्ध घोटालों के मामलों पर स्वीकृति नहीं दी। सुरजेवाला ने कहा, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने बताया है कि यह पूरी साजिश भाजपा और जेडीएस ने राज्यपाल के साथ मिलकर रची है।सुरजेवाला ने पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह राज्यपाल की आड़ में राज्य सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुडा मामला सिद्धारमैया के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस मामले में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पार्वती पर अवैध जमीन सौदों के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पार्वती ने 3.16 एकड़ जमीन के बदले 14 भूखंड हासिल किए। ये भूखंड मुडा से अवैध रूप से हासिल किए गए थे।
वहीं, सियासी दबाव बढ़ाते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने हाल ही में भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी दी है। तबसे मुख्यमंत्री की भूमिका की जांच की जा रही है।
सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ राज्य के कई प्रमुख मंत्री भी दिल्ली आए हैं। जिनमें गृह मंत्री जी. परमेश्वर, सामाजिक कल्याण मंत्री एच.सी, महादेवप्पा और अल्पसंख्यक एवं आवास मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान, विधान पार्षद के. गोविंदराजू और बिजली मंत्री के.जे. जॉर्ज शामिल हैं।