फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah rejected Eknath Shinde statement of toppling Karnataka govt after LS polls

‘कर्नाटक सरकार गिरने वाली है’: एकनाथ शिंदे के बयान को सिद्धारमैया ने नकारा, कहा- हमारे MLA बिकने को तैयार नहीं

Mon, 13 May 2024 07:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 07:01 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का बचा रहना संदेहास्पद लग रहा है। मैं रिकॉर्ड पर कहा रहा हूं कि महाराष्ट्र में एनडीए सरकार लोकसभा चुनाव के बाद अपनी ताकत खो देगी। 

विज्ञापन
Siddaramaiah rejected Eknath Shinde statement of toppling Karnataka govt after LS polls
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महाराष्ट्र जैसा सत्ता परिवर्तन नहीं होने वाला है। महाराष्ट्र सीएम भ्रम में हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका कोई भी विधायक बिकने को तैयार नहीं है। वहीं, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि शिंदे सरकार लोकसभा चुनावों के बाद ही अपना अस्तित्व खो देगी। 

विज्ञापन

पहले, जानें क्या है मामला
दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र के सतारा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद ही कर्नाटक में भी महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने वाली है। कर्नाटक की अपनी हालिया यात्रा का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा था कि वहां ऑपरेशन नाथ (एकनाथ) की चर्चा है। 

विज्ञापन

चुनाव में एनडीए को हार मिलने वाली है
शिंदे के इसी दावे पर सिद्धारमैया ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि शिंदे भ्रम में हैं। वह दिन-दहाड़े सपने देख रहे हैं। वे किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं कर पाएंगे। संसदीय चुनाव में एनडीए को करारी हार मिलने वाली है। ‘क्या लोकसभा चुनाव के बाद सरकार गिरने की संभावना है’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से भाजपा लगातार सरकार गिराने का प्रयास कर रही है लेकिन हर बार वे असफल हो रहे हैं। हमारा कोई भी विधायक बिकने को तैयार नहीं है। यहां महाराष्ट्र जैसा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडी गठबंधन बनाएगी सरकार
सीएम ने आगे दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन संसदीय चुनाव में जीत हासिल कर रहा है। हम सत्ता में आने वाले हैं। कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटों में से करीब 20 सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को एहसास हो गया है कि वे संसदीय चुनाव हारने वाले हैं। इसलिए वे ऐसे उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। उन्हें चुनावों में जीत का भरोसा नहीं है। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भरोसा नहीं है।

एनडीए सरकार खो देगी अपनी ताकत
मामले में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का बचा रहना संदेहास्पद लग रहा है। मैं रिकॉर्ड पर कहा रहा हूं कि महाराष्ट्र में एनडीए सरकार लोकसभा चुनाव के बाद अपनी ताकत खो देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed