फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah: Karnataka CM Siddaramaiah's wife hospitalized, mild symptoms of pneumonia found

Siddaramaiah: कर्नाटक CM सिद्धारमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, निमोनिया के हल्के लक्षण पाए गए

Wed, 21 Jun 2023 02:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Jun 2023 02:27 PM IST
सार

दिल्ली जाने से पहले सीएम अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी अवस्था के बारे में भी पूछताछ की। 

विज्ञापन
Siddaramaiah: Karnataka CM Siddaramaiah's wife hospitalized, mild symptoms of pneumonia found
Siddharmaiah - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मंगलवार की रात ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धारमैया की पत्नी को बुखार था और वह श्वांस स्बंधी समस्याओं से भी जूझ रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने से पहले सीएम अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी अवस्था के बारे में भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


सीएम की पत्नी का इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट सलाहकार डॉक्टर गुरुप्रसाद भट्ट ने कहा- सीएम की पत्नी पार्वती 20 जून की देर शाम को ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती हुई। उनमें हल्के निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें एंटीबायोटिक्स पर रखा गया है और वह अच्छी तरह से रिकवर कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सुबर साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन पत्नी की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने अपनी उड़ान में एक घंटे से भी ज्यादा की देरी की।। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed