फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah birthday Celebrations, six kilometer long jam in Davangere

Siddaramaiah birthday: सिद्धारमैया के जन्मदिन पर जश्न, राहुल गांधी ने मठ में ली दीक्षा

Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
सार

दावणगेरे जिले से पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे गुजरता है। चूंकि आज पूर्व सीएम सिद्धारमैया का जन्म दिन मनाया जा रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके समर्थक वाहनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Siddaramaiah birthday Celebrations, six kilometer long jam in Davangere
कर्नाटक यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मुरुघा मठ में लिंग दीक्षा ली - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का आज 75 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। दावणगेरे में आयोजित जश्न में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शरीक होंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस कारण हाईवे पर छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। 

विज्ञापन

दावणगेरे जिले से पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे गुजरता है। चूंकि आज पूर्व सीएम सिद्धारमैया का जन्म दिन मनाया जा रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके समर्थक वाहनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। इस कारण रोजाना कामकाज पर जाने वालों व अन्य वाहन चालाकों को हाईवे पर लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


देखें पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लगे जाम का वीडियो

राहुल गांधी ने मुरुघा मठ में ली 'लिंग दीक्षा'
सिद्धारमैया के जन्मदिन समारोह के लिए कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के श्री मुरुघा मठ के स्वामी डॉ. श्री शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू से लिंग दीक्षा ग्रहण की। आमतौर पर लिंगायत समुदाय के लोग क्रिस्टल का बना इष्टलिंग पहनकर इस अनुष्ठान को करते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed