फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah apparently wanted to become chief minister,JDS said Five Years wait

सिद्धारमैया ने जाहिर की फिर से मुख्यमंत्री बनने की चाहत, कुमारस्वामी ने कहा- सरकार गिराने की साजिश

Sun, 26 Aug 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Updated Sun, 26 Aug 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Siddaramaiah apparently wanted to become chief minister,JDS said Five Years wait

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इस पर सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है और ऐसा करने वाले सफल नहीं होंगे। इससे पहले सिद्धारमैया ने हासन में हुई सभा में कहा, राजनीति नदी की तरह होती है और हमेशा प्रवाहित होती रहती है। मैं फिर मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता फिर मुझे आशीर्वाद देगी। 

विज्ञापन


इस पर राज्य में कांग्रेस के सहयोग से सरकार चला रही जेडीएस के प्रवक्ता दानिश अली ने कहा था, कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दोनों दलों के गठबंधन के तहत 5 साल के लिए आरक्षित है। सिद्धारमैया जो बात कह रहे हैं, उसमें कोई खामी नहीं है। दानिश अली ने कहा, सिद्धारमैया के बयान से मैं सहमत हूं। वह 5 साल बाद कर्नाटक के सीएम बन सकते हैं।'  
विज्ञापन


बयान पर विवाद होता देख सिद्धारमैया ने शनिवार को मैसुरू में सफाई दी और कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार कार्यकाल पूरा करेगी और अगले चुनाव में कांग्रेस जीतकर वापसी करेगी। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed