फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah accuses Prahlad Joshi of conspiring against Yediyurappa, removing him from CM post

Siddaramaiah v/s Joshi: प्रहलाद जोशी ने साजिश रचकर येदियुरप्पा को हटवाया, जन्मदिन पर तंज से भड़के सिद्धारमैया का आरोप

Tue, 12 Jul 2022 08:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 12 Jul 2022 08:43 AM IST
सार

जोशी ने सिद्धारमैया के जन्मदिन के कार्यक्रम की आलोचना की थी। भाजपा ने तंज करते हुए इसे कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित 'सिद्धारमोत्सव' बताया था।

विज्ञापन
Siddaramaiah accuses Prahlad Joshi of conspiring against Yediyurappa, removing him from CM post
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने साजिश रचकर राज्य के सीएम पद से बीएस येदियुरप्पा को हटवाया था। भाजपा ने सिद्धारमैया के जन्मदिन समारोह को लेकर तंज किया था, इससे पूर्व सीएम जोशी पर भड़क उठे। 

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक में भाजपा को खड़ा किया, उन्हें जेल भेजा गया और पद से हटाया गया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जोशी से सवाल किया कि क्या वह इसमें शामिल नहीं थे?
विज्ञापन


भाजपा ने जन्मदिन कार्यक्रम को 'सिद्धारमोत्सव' दिया था नाम
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने सोमवार को कई ट्वीट कर प्रहलाद जोशी पर निशाना साधा। जोशी ने सिद्धारमैया के जन्मदिन के कार्यक्रम की आलोचना की थी। भाजपा ने तंज करते हुए इसे कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित 'सिद्धारमोत्सव' बताया था। सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, 'येदियुरप्पा ने चार दशकों तक खून और पसीने से पार्टी का निर्माण किया। किसने उन्हें घेरा था? किसकी साजिश ने उन्हें जेल भेजा गया और पार्टी के सत्ता में रहते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया? क्या आप इसमें शामिल नहीं हैं? बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन उनके खिलाफ 'ऑपरेशन कमल' किसने चलाया? आखिरकार उन्हें मुख्यमंत्री पद से किसने हटाया?
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के घटनाक्रम के बाद सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की यह टिप्पणी गोवा कांग्रेस में विभाजन की अटकलों के सामने आने के एक दिन बाद आई है। कांग्रेस विधायक माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने दिगंबर कामत के साथ मिलकर भाजपा के साथ दलबदल की साजिश रची। कर्नाटक के पूर्व सीएम ने कल कहा था कि प्रत्येक विधायक के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर भाजपा लोकतंत्र में भरोसा नहीं कर रही है। वह केवल गोवा में ही नहीं, हर जगह 'ऑपरेशन कमल' करती है। 

वहीं, कर्नाटक के कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने गोवा के घटनाक्रम को लेकर कहा था कि विधायकों के व्यापार ने देश की व्यवस्था बिगाड़ दी है। भाजपा महासचिव सीटी रवि के 40-40 करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदने के कथित बयान को उन्होंने अलोकतांत्रिक बताया है। पाटिल ने कहा था कि हमें शर्म आती है कि हमारे देश में ऐसी चीजें होती हैं।


वासनिक से मिले कांग्रेस विधायक लोबो
हालांकि, गोवा कांग्रेस में बगावत का मामला ठंडा पड़ गया प्रतीत हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर बागी तेवर दिखा रहे माइकल लोबो को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से हटा दिया। लोबो ने भी कांग्रेस महासचिव मुकल वासनिक व अन्य नेताओं से मुलाकात कर बगावत से इनकार किया है। उन्होंने दिगंबर कामथ के साथ मिलकर किसी बगावत से साफ इनकार किया। 
वासनिक ने गोवा में सभी कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed