फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sick Padma Shri awardee Kamala Pujari forced to dance before hospital release

Odisha News: बीमार पद्मश्री पुरस्कार विजेता को अस्पताल में छुट्टी से पहले नाचने पर किया मजबूर, जांच जारी

Fri, 02 Sep 2022 03:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 03:50 AM IST
सार

कमला पुजारी को 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और धान सहित विभिन्न फसलों के स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों को संरक्षित करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 
 

विज्ञापन
Sick Padma Shri awardee Kamala Pujari forced to dance before hospital release
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अस्पताल में छुट्टी से पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार कमला पुजारी को नाचने पर मजबूर किया गया। अब  परजा आदिवासी समुदाय के लोग इसके विरोध में आ गए हैं और एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दिन में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 70 साल की महिला सरकारी अस्पताल के आईसीयू में डांस करती नजर आ रही है। सोशल वर्कर भी उनके साथ डांस करती दिखीं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था। आदिवासी समुदाय के लोगों का मानना है कि नृत्य करने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


कोरापुट में आदिवासी समुदाय के संघ परजा समाज के अध्यक्ष हरीश मुदुली ने कहा कि अगर सरकार ममता बेहरा नाम की जानी पहचानी सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसके सदस्य सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला पुजारी को 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और धान सहित विभिन्न फसलों के स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों को संरक्षित करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 


वहीं हाल ही में उन्हें गुर्दे की कुछ बीमारियों के साथ कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed