{"_id":"593c12984f1c1b0c048b4694","slug":"sic-found-flaws-in-the-inspection-of-district-hospital-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के गोरखपुर का हाल, अस्पताल के फर्श पर बेली जा रही थीं रोटियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम योगी के गोरखपुर का हाल, अस्पताल के फर्श पर बेली जा रही थीं रोटियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की रसोई के निरीक्षण में शनिवार को एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर को खामियां मिलीं। जब वे निरीक्षण के लिए पहुंचे तो फर्श पर रोटियां बेली जा रही थीं, यह देखकर एसआईसी का पारा चढ़ गया। मौजूद कर्मचारियों को तगड़ी लताड़ लगाते हुए उन्होंने रोज खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए एक चिकित्सक की ड्यूटी तय कर दी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एसआईसी को मरीजों के खाने की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को संज्ञान लेते हुए वे शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे। जब उन्होंने किचन का नजारा देखा तो दंग रह गए। वहां फर्श पर ही रोटियां बेली जा रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने सब्जी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। कहा कि सब्जी की क्वालिटी ठीक नहीं है। मरीजों के खाने की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए उन्होंने तुरंत रोस्टर वाइज डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि अब हर दिन जिस डॉक्टर की ड्यूटी होगी वह पहले खाना टेस्ट करेगा। अगर डॉक्टर के टेस्ट में खाना ठीक मिलेगा तभी इसे मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।