फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sibal received award funded by Epstein in 2010 Rahul Gandhi should respond BJP alleges Sam Pitroda also

सियासत: एपस्टीन से जुड़े कपिल सिब्बल-सैम पित्रोदा के नाम! कांग्रेस पर भाजपा हमलावर; राहुल गांधी से मांगा जवाब

Sat, 14 Feb 2026 10:31 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 14 Feb 2026 10:31 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि 2010 के एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कपिल सिब्बल ने ऐसा अवॉर्ड लिया था, जिसे एपस्टीन से जुड़े फंड का समर्थन था। पार्टी ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है। सिब्बल ने आरोपों को बकवास बताया है। भाजपा ने सैम पित्रोदा का नाम भी जोड़ा है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Sibal received award funded by Epstein in 2010 Rahul Gandhi should respond BJP alleges Sam Pitroda also
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े एक कथित अवॉर्ड फंडिंग मामले को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि साल 2010 में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ऐसा अवॉर्ड लिया था, जिसे एपस्टीन से जुड़ी फंडिंग मिली थी। पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा है। वहीं कपिल सिब्बल ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


भाजपा का आरोप और राहुल गांधी से सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि न्यूयॉर्क में 2010 में हुए एक इंटरनेशनल अवॉर्ड्स गाला कार्यक्रम में कपिल सिब्बल को सम्मान मिला था और यह अवॉर्ड कथित रूप से एपस्टीन से जुड़े फंड से समर्थित था। भाजपा ने दावा किया कि उस कार्यक्रम की सूची में सिब्बल का नाम दर्ज था। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उस दौर में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के फैसलों में कई नीतिगत बदलाव देखे गए। भाजपा ने सीधे राहुल गांधी से पूछा कि क्या यह केवल संयोग था या किसी बाहरी प्रभाव की भूमिका थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान की तुलना पर सियासी बवाल, हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर भड़के सीएम फडणवीस
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल ने आरोपों को बताया बकवास
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा का दावा पूरी तरह बकवास है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक आरोप है और इसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। सिब्बल 2022 में कांग्रेस छोड़ चुके हैं और इस समय राज्यसभा में निर्दलीय सदस्य हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।


सैम पित्रोदा का भी नाम
भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में कांग्रेस के ओवरसीज विभाग से जुड़े सैम पित्रोदा का नाम भी लिया। आरोप लगाया गया कि वे भी उसी कार्यक्रम से जुड़े दायरे में थे। भाजपा ने एक दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि इसमें कई नाम शामिल थे। हालांकि इन दावों पर कांग्रेस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला अब राजनीतिक आरोप और प्रत्यारोप का रूप ले चुका है।

एपस्टीन फाइल्स पर पहले से चल रही है बहस
एपस्टीन फाइल्स को लेकर पहले से ही राजनीतिक विवाद जारी है। कांग्रेस राहुल गांधी के बयान के आधार पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग कर रही है। पुरी ने स्पष्ट किया है कि उनकी एपस्टीन से कुछ मुलाकातें हुई थीं, लेकिन उनका किसी भी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं था। अब भाजपा ने पलटवार करते हुए कपिल सिब्बल का नाम उठाया है। इस मुद्दे पर सियासी टकराव और तेज होने के संकेत हैं।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article