फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shwet malik is whose choice for rajya sabha from punjab

आखिर किसकी पसंद हैं राज्यसभा के लिए पंजाब से भाजपा उम्मीदवार?

Sat, 12 Mar 2016 05:44 AM IST
हिमांशु मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 05:44 AM IST
सार

  • बिना किसी चर्चा के राज्यसभा के लिए तय हुआ मलिक का नाम
  • मलिक के अप्रत्याशित चयन ने प्रदेश अध्यक्ष चयन के मामले को उलझाया
  • राज्य इकाई के नेताओं के मन में एक ही सवाल आखिर किसकी पसंद हैं मलिक

विज्ञापन
shwet malik is whose choice for rajya sabha from punjab
श्वेत मलिक

विस्तार

आखिर किसकी पसंद हैं पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार श्वेत मलिक? इस सवाल से पार्टी की पूरी पंजाब इकाई ही नहीं बल्कि कई नेता भी हैरान परेशान हैं। दरअसल इस एक सीट के लिए बीते तीन महीने से पार्टी में विभिन्न स्तरों पर जारी माथापच्ची में मलिक का नाम कहीं नहीं था।

विज्ञापन


चर्चा हर बार नवजोत सिंह सिद्घू, पार्टी के राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना और प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के नाम पर हुई। इसी बीच नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक एक दिन पहले अचानक मलिक के नाम को हरी झंडी दे दी गई। मलिक की ओर से नामांकन का पर्चा दाखिल किए जाने के बाद कोई उन्हें सिद्घू का नजदीकी बता रहा है तो कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। राज्य इकाई के नेताओं को डर है कि अगर यह पीएम मोदी की पसंद हैं तो अध्यक्ष पद का नाम भी सबको चौंका सकता है। इसके अलावा अगर मलिक सिद्घू की पसंद हैं तो संकेत साफ है। नेतृत्व ने सिद्घू की नई भूमिका की पटकथा तैयार कर ली है।
विज्ञापन


दरअसल बीते तीन महीने से पार्टी नेतृत्व अपने कोटे की राज्यसभा की एक सीट के मामले में तीन फार्मूले पर विचार कर रहा था। पहला तो यह कि सिद्घू को राज्यसभा में ला कर इसी बहाने उन्हें मना लिया जाए। दूसरा कमल शर्मा को राज्यसभा ला कर राज्य संगठन की कमान अविनाश को दी जाए और तीसरा यथास्थिति कायम रखते हुए अविनाश को राज्यसभा में एक और मौका तो कमल शर्मा को फिर से संगठन की कमान दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बदल दिया गया नाम

shwet malik is whose choice for rajya sabha from punjab

पार्टी की राज्य की राजनीति की जिम्मेदारी संभालने वाले एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक यहां तक कि मंगलवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी इन्हीं तीनों नेताओं के नाम की चर्चा हुई। मगर बृहस्पतिवार को अचानक मलिक का नाम तय कर दिया गया। उक्त नेता के मुताबिक यह निर्णय चुनाव समिति की बैठक के बाद उच्च स्तर पर लिया गया। इसलिए अब अध्यक्ष पद पर किसका चयन होगा इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है।

सच्चाई यह भी है कि अमृतसर के मेयर रहे मलिक सिद्घू के करीबियों में रहे हैं। अमृतसर से खुद की जगह वित्त मंत्री अरुण जेटली को टिकट दिए जाने के बाद जब सिद्घू ने पार्टी से दूरी बनाई, तब उन्हें मलिक का साथ मिला था।

ऐसे में अगर आलाकमान ने सिद्घू की पसंद को तरजीह दी है तब अध्यक्ष पद तय करने के मामले में भी उनकी पसंद को तरजीह दी जा सकती है। वैसे पार्टी के सूत्रों का यह भी कहना है कि संघ से अरसे से जुड़े रहे मलिक की पीएम मोदी से नजदीकी रही है। खासतौर पर हरियाणा में जिम्मेदारी संभालने के दौरान पीएम मोदी और मलिक का परिचय हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed