ड्रग्स मामला: जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आईं रिया, भाई शौविक को राहत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। रिया के अलावा दो और आरोपियों को जमानत दी गई है। करीब एक महीने से बाइकुला जेल मे बंद रिया को बुधवार की शाम को जेल से छोड़ा गया। उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए इस मामले पर अपना फैसला सुनाया।
Mumbai: Actor Rhea Chakraborty released from Byculla jail after a month.
She was granted bail by Bombay High Court in a drug-related case filed against her by Narcotics Control Bureau (NCB) pic.twitter.com/FlfP1re1cQ— ANI (@ANI) October 7, 2020विज्ञापन
अदालत ने सुबह 11 बजे इस मामले पर सुनवाई की और तुरंत अपना फैसला सुना दिया। रिया चक्रवर्ती के अलावा जिन दो लोगों को जमानत दी गई है, उसमें दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा शामिल हैं। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री को सशर्त जमानत दी है। रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। साथ ही मुंबई से बाहर जाने के लिए उन्हें मंजूरी भी लेनी होगी।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, रिया को रिहाई के बाद 10 दिनों के लिए पुलिस स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा अभिनेत्री को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। साथ ही वह अदालत की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकती हैं और जांच अधिकारी को बिना सूचित किए वह मुंबई के बाहर नहीं जा सकती हैं।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश सारंग वी कोतवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मामले की सुनवाई की। इससे पहले, 29 सितंबर को इस मामले पर हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं, मंगलवार को एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शौविक, सैमुएल, दीपेश, बासित और जैद की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 20 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी थी।
एक महीने बाद जेल से बाहर आएंगी रिया
इससे पहले एनसीबी ने आठ सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रिया को मुंबई के भायखला जेल में भेज दिया गया था। रिया पिछले एक महीने से इसी जेल में बंद हैं।
ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग का था आरोप
वहीं, जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने रिया और अन्य आरोपियों को जमानत देने का विरोध किया था। एनसीबी ने कहा था कि रिया सुशांत को ड्रग्स पहुंचाने के अलावा, अवैध ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग से भी जुड़ी रहीं। जमानत के विरोध में दाखिल हलफनामे में ब्यूरो ने कहा कि ये ड्रग्स सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य थे जो हाई सोसाइटी के लोगों और ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े थे। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई ने ड्रग्स के लेन-देन को बढ़ावा दिया और उसका वित्तपोषण किया था।