{"_id":"62d5965d0fbdf3704e10d199","slug":"shubhendu-adhikari-writes-to-pm-narendra-modi-and-eam-s-jaishankar-against-atrocities-on-minority-hindus-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindus In Bangladesh: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को लिखा खत, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hindus In Bangladesh: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को लिखा खत, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कही ये बात
Mon, 18 Jul 2022 10:50 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/ढाका
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:50 PM IST
सार
सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उनके घर तोड़े जा रहे हैं। वहां हत्याएं हो रही हैं, मंदिर पर हमला हो रहा है। पिछले दुर्गा पूजा के समय सभी ने देखा कि कैसे बांग्लादेश हिंदुओं पर हमला हुआ।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लेकर चिंता जताई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जताई है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस.जयशंकर को पत्र भी लिखा है। अधिकारी ने दोनों नेताओं से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाने की बात कही है।
भाजपा नेता ने अपने पत्र में कहा, पिछले दो दिनों में वहां कई इलाकों में दो सौ से ज्यादा हिंदुओं के घर, दुकान और मंदिर को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। मैंने आज प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिखा है कि आप वहां बात कीजिए।
सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उनके घर तोड़े जा रहे हैं। वहां हत्याएं हो रही हैं, मंदिर पर हमला हो रहा है। पिछले दुर्गा पूजा के समय सभी ने देखा कि कैसे बांग्लादेश हिंदुओं पर हमला हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में इस्लाम के कथित अपमान को लेकर बांग्लादेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से में हिंदू समुदाय के एक मंदिर, दुकानों और कई घरों को निशाना बनाया गया था। यही वजह है कि शुभेंदु ने सीधे केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
हिंसा के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश में पिछले हफ्ते हिंदू समुदाय के घरों और मंदिरों पर हमले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नरैल के लोहागरा उपजिला के दिघलिया बाजार इलाके में एक हिंदू लड़के ने कथित तौर पर फेसबुक पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिससे मुसलमानों में गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को भीड़ ने एक मंदिर, दुकानों और हिंदू समुदाय के कई घरों में तोड़फोड़ की।
पुलिस ने कहा कि हिंसा में उनकी भूमिका के लिए रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने संदिग्धों को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखा। मामले के जांच अधिकारी मिजानुर रहमान ने आरोपियों को अदालत में पेश किया।
संदिग्धों की पहचान मासूम बिल्लाह (32 वर्षीय), मोहम्मद सैयद शेख (25 वर्षीय), रेजौल शेख (40 वर्षीय), रसल मृधा (38 वर्षीय) और कबीर गाजी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। नरैल के पुलिस अधीक्षक प्रोबीर कुमार रॉय ने बताया कि इस घटना में अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं फेसबुक की पोस्ट को लेकर शनिवार रात कॉलेज के बीस वर्षीय छात्र आकाश साहा को हिरासत में लिया गया।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक निरीक्षक हरन चंद्र पॉल ने कहा कि युवक ने फेसबुक पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिससे मुसलमानों का गुस्सा फूट पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिघलिया गांव के सलाहु्द्दी कोच्चि ने 15 जुलाई को आकाश पर इस्लाम को कमतर आंकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। आगे की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उनके घर तोड़े जा रहे हैं। वहां हत्याएं हो रही हैं, मंदिर पर हमला हो रहा है। पिछले दुर्गा पूजा के समय सभी ने देखा कि कैसे बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमला हुआ: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, कोलकाता pic.twitter.com/IaJwSBEaO4— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022