फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shubhanshu Shukla India Return meeting with PM Modi on Sunday plan to attend National Space Day event in Delhi

Shubhanshu Shukla: 'यूं ही चला चल राही...जीवन गाड़ी है समय पहिया', स्वदेश लौट रहे शुभांशु ने साझा किया अनुभव

Sat, 16 Aug 2025 06:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: बशु जैन Updated Sat, 16 Aug 2025 06:28 PM IST
सार

शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे। अब शुभांशु अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla India Return meeting with PM Modi on Sunday plan to attend National Space Day event in Delhi
शुभांशु शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

अंतरिक्ष में कदम रखने वाले भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार को भारत आ जाएंगे। वे अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। शुभांशु शुक्ला ने विमान में बैठने के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और अपने अंतरिक्ष सहयात्रियों को याद किया। माना जा रहा है कि शुभांशु शुक्ला भारत आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद वह लखनऊ जाएंगे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shubhanshu Shukla (@gagan.shux)


अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौटेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे। इसके बाद 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। अमेरिका से रवाना होते वक्त शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर एक हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की और इसके कैप्शन में लिखा कि अमेरिका छोड़ते समय मेरे दिल में तमाम भावनाएं उमड़ रही हैं।

शुभांशु ने पोस्ट में लिखा कि भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है जिंदगी यही है, सब कुछ एक साथ।

उन्होंने कहा कि मिशन के दौरान और उसके बाद सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन पाकर मैं भारत वापस आकर आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्सुक हूं। अलविदा कहना कठिन होता है, लेकिन हमें जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। जैसा कि मेरी कमांडर पैगी व्हिटसन बड़े प्यार से कहती हैं कि अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज परिवर्तन है। मेरा मानना है कि यह बात जीवन पर भी लागू होती है।

उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि दिन के अंत में 'यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है समय पहिया'। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म स्वदेश के उस गीत को याद किया जो 25 जून को अमेरिका से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना होने से ठीक पहले उनकी प्लेलिस्ट में था। शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे।

परिवार को शुभांशु का इंतजार
शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमारा बेटा लौट रहा है। हम बहुत खुश हैं। हम उससे मिलने दिल्ली जा रहे हैं। अब वो लौट रहा है तो ये पूरे देश और हमारे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री और सभी गणमान्य लोगों ने उसे आशीर्वाद दिया। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उनकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से उसका मिशन सफल हुआ। शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब जब वो लौट रहे हैं तो हम बहुत उत्साहित हैं। हम बस उनसे मिलने, उन्हें गले लगाने और देश के लिए इतना अच्छा काम करने के लिए बधाई देने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed