फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shri Saibaba Sansthan Trust has donated 51 crore rupees in Maharashtra Chief Minister's Relief Fund to counter corona virus

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में उतरा शिरडी साईंबाबा संस्थान, CM फंड में दान किए 51 करोड़ रुपये

Fri, 27 Mar 2020 04:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 27 Mar 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Shri Saibaba Sansthan Trust has donated 51 crore rupees in Maharashtra Chief Minister's Relief Fund to counter corona virus
sai baba

कोरोनावायरस भारत में विकराल रूप ले चुका है। अब तक देशभर में इसके 724 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोनावायरस महामारी से अब तक देशभर में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस ने सबसे ज्यादा नुकसान गुरुवार को पहुंचाया है, जहां केवल एक दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में इस मुश्किल की घड़ी में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (Shri Saibaba Sansthan Trust) ने हाथ बढ़ाया है। शिरडी के साईं मंदिर ट्रस्ट ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष (Maharashtra Chief Minister Relief Fund) में 51 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह राहत राशि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ मदद के रूप में दी गई है।

विज्ञापन

अनिल अग्रवाल

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। 

मुकेश अंबानी 

मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से 1 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाने की बात कही गई है।

आनंद महिन्द्रा 

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा अपनी पूरी सैलरी दान करेंगे। ऐसा वो आने वाले कुछ और महीनों में कर सकते हैं। आनंद महिंद्रा ने वेंटिलेटर्स बनाने से लेकर सैलरी देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन

मनीष मुंद्रा

फिल्म मेकर मनीष मुंद्रा ने 3 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि उनका मकसद 70 वेंटिलेटर बनाने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर 

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में 25-25 लाख रुपये दान किए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मे पुणे में 100 से अधिक बच्चों की जिम्मेदारी ली है.

विजय शेखर शर्मा

विजय शेखर शर्मा ने अपने असोसिएट्स को कोरोना से जुड़े फंड में योगदान के लिए सहयोग मांगा है। शेखर इसके लिए खुद अपनी 100 फीसदी सैलरी दान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि Paytm इस फंड में पांच करोड़ रुपये दान करेगी।

कोरोनावायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचा दी है। इस महामारी ने 24,000 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं, दुनियाभर में अब तक 542,146 लोग इस वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। भारत में हालात काफी नाजुक है। ऐसे में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed