फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shri Amarnath Yatra this year 581 companies from various Central Armed Police Forces will be deployed

अमरनाथ यात्रा 2025: इस साल सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, CAPF की 581 कंपनियां तैनात; पहली बार लगेगा जैमर

Thu, 05 Jun 2025 06:07 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:07 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस यात्रा को लेकर सरकार अधिक सावधानी बरत रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर पाकिस्तान के दशहतगर्दों की बुरी नजर है। 

विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra this year 581 companies from various Central Armed Police Forces  will be deployed
अमरनाथ यात्रा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

इस साल तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सरकार की ओर से सुरक्षा के व्यापक और अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा तीन जुलाई से नौ अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस साल अमरनाथ की यात्रा 38 दिनों तक चलने वाली है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने कुल 581 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती का निर्णय लिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक मानी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तस्वीरों में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल: कल पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को समर्पित, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन


काफिले की सुरक्षा के लिए जैमर लगाए जाएंगे
इस बार विशेष सुरक्षा उपायों के तहत पहली बार अमरनाथ यात्रा के काफिले की सुरक्षा के लिए जैमर लगाए जाएंगे, जिससे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों या हमलों को रोका जा सके। यात्रा के दौरान जब काफिला गुजरेगा, तब संबंधित मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, रूट पर रोड ओपनिंग पार्टीज़ को तैनात किया जाएगा, जो यात्रा मार्गों को पूरी तरह से सुरक्षित बनाएंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक एक्शन टीम्स  तैनात रहेंगी। वहीं बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तुओं और विस्फोटकों की पहचान और निस्तारण में जुटे रहेंगे।

के9 यूनिट्स की होगी तैनाती
यात्रा मार्गों पर के9 यूनिट्स (प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स) भी लगाए जाएंगे, जो विस्फोटकों और संदिग्ध सामग्रियों को सूंघकर सतर्क करेंगे। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से पूरे यात्रा मार्ग की हवाई निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी खतरे का पूर्वानुमान लगाया जा सके।


ये सभी इंतजाम जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे ये सुरक्षा प्रबंध यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालु निश्चिंत होकर अपनी आस्था की इस पवित्र यात्रा में भाग ले सकें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी एजेंसियां मिलकर समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

बीएसएनएल ने दोनों मार्गों को दी 4जी कवरेज, 27 टावर लगाए गए
बीएसएनएल की ओर से भी अमरनाथ यात्रा को लेकर चल रहीं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीएसएनएल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के प्रधान महाप्रबंधक कुश कुमार ने बताया कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालु पूरे समय अपने घरवालों से जुड़े रहें, इसके बालटाल और पहलगाम यात्रा के दोनों मार्गों पर 27 4जी मोबाइल टावर लगाए गए हैं। यात्री बात करने के साथ-साथ घरवालों से वीडियो कॉल पर भी जुड़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देगी आरसीबी, घायल प्रशंसकों के लिए फंड बनाएगी टीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed