{"_id":"6374c914899d96574f44b817","slug":"shraddha-walkar-murder-aaftab-looked-confident-remorseless-during-questioning-say-maharashtra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: 'आत्मविश्वास से भरा, अपराध का कोई दुख नहीं', पुलिस ने बताया पूछताछ के दौरान कैसा था आफताब का रवैया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime: 'आत्मविश्वास से भरा, अपराध का कोई दुख नहीं', पुलिस ने बताया पूछताछ के दौरान कैसा था आफताब का रवैया
Wed, 16 Nov 2022 04:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:57 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, जब श्रद्धा के परिवार ने बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई, तो पालघर के वसई शहर की माणिकपुर पुलिस ने पूनावाला को पिछले महीने और नवंबर की शुरुआत में दो बार पूछताछ के लिए बुलाया।
विज्ञापन
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धा वाकर मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्यारोपी आफताब को लेकर अब महाराष्ट्र की माणिकपुर पुलिस का भी बयान भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इस महीने की शुरुआत में ही जब उससे पूछताछ की गई, तो उसके चेहरे पर अपराध को लेकर कोई दुख नहीं था। वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा था।
पुलिस के मुताबिक, जब श्रद्धा के परिवार ने बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई, तो पालघर के वसई शहर की माणिकपुर पुलिस ने पूनावाला को पिछले महीने और नवंबर की शुरुआत में दो बार पूछताछ के लिए बुलाया। सहायक पुलिस इंस्पेक्टर संपतराव पाटिल ने कहा कि दोनों ही मौकों पर आफताब ने पुलिस से कहा कि श्रद्धा उसे छोड़कर जा चुकी है और वे दोनों साथ नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि पूनावाला को अक्तूबर में पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद उससे तीन नवंबर को फिर पूछताछ की गई। इस दौरान उसका दो पन्नों का बयान रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही बार पूछताछ में वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा नजर आया और उसके चेहरे पर अपराध के दुख का कोई भी भाव नहीं था।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने ही वे दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां आफताब से पूछताछ की, पर इस बार भी उसने वही चीजें कहना जारी रखा कि वह और श्रद्धा साथ नहीं रहते। पुलिस को उससे और कोई जानकारी नहीं मिली। एक अफसर ने बताया कि आफताब से दिल्ली में भी काफी देर पूछताछ हुई, लेकिन उस पर कोई शक नहीं हुआ।
श्रद्धा के एक करीबी दोस्त रजत शुक्ला ने कहा कि हो सकता है कि आफताब श्रद्धा का धर्म परिवर्तन कराना चाह रहा हो। उसने कहा कि आफताब कोई साधारण आदमी नहीं है। लव जिहाद, आतंकवाद या जो भी उसका लक्ष्य था, इस बारे में पूरी जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए। वह लगातार लोगों को बहका रहा था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है।