{"_id":"646e7b274eed6fd5240842a3","slug":"shraddha-style-murder-in-hyderabad-man-arrested-for-killing-live-in-partner-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: हैदराबाद में हुआ श्रद्धा वाल्कर जैसा हत्याकांड, पत्थर काटने वाली मशीन से किए शव के टुकड़े, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: हैदराबाद में हुआ श्रद्धा वाल्कर जैसा हत्याकांड, पत्थर काटने वाली मशीन से किए शव के टुकड़े, गिरफ्तार
Thu, 25 May 2023 02:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, हैदराबाद (तेलंगाना)।
एजेंसी, हैदराबाद (तेलंगाना)।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 May 2023 02:57 AM IST
सार
जांच में पता चला कि अनुराधा चंद्रमोहन के घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। चंद्रमोहन का उससे संबंध था। उसने अनुराधा से सात लाख रुपये उधार लिए थे। वह अपने पैसे मांग रही थी। इससे नाराज चंद्रमोहन ने 12 मई को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
डीसीपी साउथ ईस्ट जोन सीएच रुपेश।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसी ही एक घटना हैदराबाद में सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को एक महिला की हत्या के आरोप में उसके लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बी चंद्रमोहन (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि चंद्रमोहन ने अनुराधा रेड्डी (55) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को कई टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, 17 मई को अनुराधा का कटा सिर कचरे के ढेर में मिला।
विज्ञापन
डीसीपी साउथ ईस्ट जोन सीएच रूपेश ने मीडिया को बताया कि 17 मई को हमें जीएचएमसी (GHMC) के एक कर्मचारी से शिकायत मिली। उसने बताया कि अफजल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने मुसी नदी के पास थीगालगुडा (Theegalguda) रोड के बगल में एक कचरा डंप करने की जगह पर उसे एक अज्ञात महिला का सिर काले कपड़े में लिपटा मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमने (पुलिस) मामले की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया था। एक सप्ताह तक मामले का विश्लेषण करने के बाद हमें एक आरोपी मिला। आरोपी से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान 55 वर्षीय वाई अनुराधा रेड्डी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि अनुराधा चंद्रमोहन के घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। चंद्रमोहन का उससे संबंध था। आरोपी ने 2018 से अनुराधा से करीब सात लाख रुपये की मोटी रकम उधार ली थी। वह अपने पैसे मांग रही थी। अनुराधा द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। मृतका आरोपी पर पैसों के लिए दबाव बना रही थी। इससे नाराज चंद्रमोहन ने 12 मई को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि योजना के अनुसार, 12 मई को दोपहर में आरोपी ने मृतका से पैसे देने के मुद्दे पर झगड़ा किया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के सीने और पेट पर चाकू से वार किए, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पत्थर काटने की दो मशीनें खरीदीं और धड़ से सिर काटकर एक काले पॉलीथिन कवर में रख दिया। पैरों और हाथों को उसने फ्रिज में जबकि धड़ को सूटकेस में रखा था। 15 मई को आरोपी ने सिर को ठिकाने लगाया। घर में रखे शव के टुकड़ों से दुर्गंध को मिटाने के लिए वह उन पर फिनाइल, डेटॉल और परफ्यूम लगाता था और अगरबत्ती का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मृतका के मोबाइल फोन से उसके परिचितों को मैसेज भी भेजा ताकि उन्हें विश्वास हो जाए कि वह जीवित है और कहीं रह रही है।
बता दें कि दिल्ली में इसी तरह की एक घटना में श्रद्धा वाल्कर की आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उनको दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर शव के कई टुकड़े बरामद किए थे। इन टुकड़ों की डीएनए जांच में पुष्टि हुई थी कि ये श्रद्धा वाल्कर के ही हैं। पुलिस ने आरोपी का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवाया था। पुलिस ने शव को काटने में इस्तेमाल किए गए हथियार और 300 लीटर का वो फ्रिज भी बरामद किया था जिसमें उसने शव को छिपा कर रखा था।