{"_id":"60799632b9eef8178e3151af","slug":"shortage-of-injections-union-minister-gowda-said-prices-of-remedisvir-reduced-after-government-intervention","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन की किल्लत: केंद्रीय मंत्री गौड़ा बोले- सरकार के दखल के बाद घटे रेमडेसिविर के दाम, उत्पादन भी बढ़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंजेक्शन की किल्लत: केंद्रीय मंत्री गौड़ा बोले- सरकार के दखल के बाद घटे रेमडेसिविर के दाम, उत्पादन भी बढ़ेगा
Fri, 16 Apr 2021 07:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:30 PM IST
सार
- पांच दिन में साढ़े छह लाख से ज्यादा इंजेक्शन राज्यों को भेजे
- उत्पादन क्षमता बढ़ाने के हर संभव उपाय करेंगे
विज्ञापन
सदानंद गौड़ा
- फोटो : अमरउजाला
विस्तार
देश में जारी इंजेक्शन की किल्लत के बीच केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने शुक्रवार को बताया कि सरकार रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी कदम उठा रही है। सरकार के दखल के बाद उत्पादकों ने स्वेच्छा से इसके दाम भी घटा दिए हैं और उत्पादन बढ़ाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें ये इंजेक्शन कोविड-19 के इलाज में काम आते हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले पांच दिन के भीतर विभिन्न राज्यों को कुल मिलाकर 6.69 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशियां उपलब्ध कराई गई हैं। गौड़ा ने ट्वीट कर कहा कि सरकार रेमडेसिविर की उत्पादन सुविधाओं का विस्तार करने और उनकी क्षमता और उपलब्धता बढ़ाने के हर जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में गौड़ा ने कहा, 'सरकार के हस्तक्षेप के बाद रेमडेसिविर के प्रमुख विनिर्माताओं ने स्वेच्छा से 15 अप्रैल 2021 से इसके दाम को 5,400 रुपये से घटाकर 3,500 रुपये से भी कम कर दिया है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोविड- 19 के खिलाफ लड़ाई को समर्थन मिलेगा।'
विज्ञापन
महाराष्ट्र में ज्यादा किल्लत
इस बीच महाराष्ट्र के एक राज्यमंत्री ने शुक्रवार को आशंका जताई कि राज्य को 12,000 से 15,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।