फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shopkeeper refused to give the goods citing caste in Tamil Nadu, shop sealed

Tamilnadu: तमिलनाडु में जाति का हवाला देकर दुकानदार ने सामान देने से किया मना, कलेक्टर ने दुकान कराई सील

Sat, 17 Sep 2022 04:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 04:37 PM IST
सार

तेनकासी कलेक्टर पी आकाशी ने कहा कि दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महेश्वरन नाम के दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
shopkeeper refused to give the goods citing caste in Tamil Nadu, shop sealed
कलेक्टर ने दुकान कराई सील - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के तेनकासी में एक दुकानदार ने स्कूली बच्चों को जाति का हवाला देकर सामान देने से मना कर दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और दुकान को सील कर दिया।

विज्ञापन


मामले का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान है
तेनकासी कलेक्टर पी आकाशी ने कहा कि दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महेश्वरन नाम के दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही जिला प्रशासन के एक सूत्र ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना से जुड़े एक वीडियो में, दुकानदार को छात्रों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गांव ने इस मामले पर चर्चा की है और विशेष गली के निवासियों को कुछ भी नहीं बेचने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने छात्रों से घर जाकर प्रतिबंध के बारे में अपने परिवारों को सूचित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को पुलिस हिरासत में भी भेज दिया गया है। जिस दुकान पर यह घटना हुई उसे अब अधिकारियों ने सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed