{"_id":"5eeeee558ebc3e4326356582","slug":"shop-owner-gives-free-breakfast-to-youth-in-vadodara-gujarat-for-deleting-the-chinese-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बढ़ा चीन के खिलाफ गुस्सा, गुजरात में चीनी एप डिलीट करने पर मुफ्त में मिल रहा नाश्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में बढ़ा चीन के खिलाफ गुस्सा, गुजरात में चीनी एप डिलीट करने पर मुफ्त में मिल रहा नाश्ता
Sun, 21 Jun 2020 10:51 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लद्दाख की गलवां घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। देशभर में जगह-जगह चीन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले फूंक रहे हैं। देश में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
कुछ लोग अनूठे तरीके से चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही मामला गुजरात में देखने को मिला है। वडोदरा की एक दुकान पर मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करने पर युवाओं को नाश्ते में फ्री नमकीन और जलेबी दी जा रही है। इसके लिए बाकायदा पोस्टर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस ऑफर को देखकर लोग चाइनीज एप डिलीट कर जलेबी का आनंद ले रहे हैं। चीन के खिलाफ विरोध करने का यह आइडिया निझामपुरा के दो युवाओं का है। इन युवाओं की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन