{"_id":"5716c27c4f1c1bf6468b49b9","slug":"shooting-of-sultan-movie-will-be-in-morna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बनकर तैयार, यूपी के शकील से कुश्ती लड़ेंगे सलमान खान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखाड़ा बनकर तैयार, यूपी के शकील से कुश्ती लड़ेंगे सलमान खान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर)
Updated Wed, 20 Apr 2016 05:13 AM IST
सार
- यूपी के मोरना में सुल्तान फिल्म का अखाड़ा और ढाबा तैयार
- गंगा किनारे अखाड़े में जौहर दिखाएंगे सलमान खान
- पब्लिक को रोकने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
यूपी के मोरना में सुल्तान फिल्म की शूटिंग
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए मुजफ्फरनगर के मोरना में अखाड़ा और ढाबा बनकर तैयार हो चुका है। इंतजार है सलमान खान के आने का। ब्लॉक कार्यालय भी पूरी तरह तैयार है। रात के लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हैं। पब्लिक को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। मंगलवार सुबह सलमान के आने की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई।
सुल्तान फिल्म की कहानी एक पहलवान के इर्द-गिर्द है। हरियाणा पृष्ठभूमि में तैयार फिल्म में सलमान का नाम है सुल्तान अली खान। सुल्तान एक पहलवान है। उनके साथ अनूपशहर के शकील खान भी काम कर रहे हैं। शूटिंग के लिए शकील मंगलवार को मोरना पहुंच गए। उन्होंने गंगा किनारे बने अखाड़े का जायजा लिया और उसकी मिट्टी को अपनी देखरेख में भुरभुरी कराई। मुलायम करने के लिए मिट्टी में मट्ठा डाला गया है।
यशराज बैनर की फिल्म सुल्तान में शकील खान को सलमान के साथ अदाकारी का मौका मिला है। शकील सलमान के साथ अखाड़े में जौहर दिखाएंगे। मूल रूप से बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी शकील बेहद गरीब परिवार से हैं। उनके पिता बाबू राजमिस्त्री का काम करते हैं। फिलहाल इनका परिवार दिल्ली के सोनिया विहार में रहता है। शकील नोएडा के चंदकीराम अखाड़े से जुड़े हैं।
विज्ञापन
12वीं पास शकील के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन और दस भाई हैं। शकील का किसी फिल्म में यह पहला रोल है। वह इसके लिए उत्साहित हैं और कुछ नर्वस भी। कहते हैं कि सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। शकील का कुछ दिन पहले फिल्म के लिए ऑडिशन हुआ। इसके बाद उसे फिल्म के रोल के बारे में जानकारी दी गई। शकील अखाड़े में सलमान के साथ नजर आएंगे। शकील के सलाह मशविरे पर ही कुछ स्थानीय पहलवानों को भी बुलाया गया है। कुश्ती के दौरान उन्हें भी अखाड़े के आसपास दिखाया जाएगा।
यशराज बैनर की फिल्म सुल्तान की शूटिंग मोरना में होनी है। पिछले दो दिनों से यशराज प्रोडक्शन हाउस की टीम यहां तैयारियों में जुटी हुई है। मोरना के ब्लॉक कार्यालय को रेवाड़ी के बुरौली गांव के जल निगम का दफ्तर बनाया गया है। फिल्म की यूनिट के सौ से अधिक लोग व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। पूरे ब्लॉक कार्यालय को यूनिट ने अपने हिसाब से तब्दील कर दिया है।
कार्यालय के बाहर पानी के घड़े रखे गए हैं। परिसर में बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर जल निगम के बारे में जानकारियां और टेलीफोन नंबर अंकित किए गए हैं। इसके अलावा शुक्रताल में गंगा किनारे अखाड़ा तैयार किया गया है। अखाड़े के पास है गुलशन वैष्णो के नाम से ढाबा बनाया गया है। ढाबे पर शुद्ध शाकाहारी भोजन लिखा गया है। अखाड़े को एकदम गंगा तट पर बनाया गया है।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
- फोटो : amar ujala bureau
कहा जा रहा है कि सुबह सूरज की उगती किरणों के साथ यहां कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। ढाबे के बराबर में एक और कैंटीन है, जिस पर बिरयानी बनाने वाली डेग रखी गई हैं। कारपेंटर और टेक्निकल टीम दिनभर काम में जुटी रही। कुछ इलाके के पहलवानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अखाड़े के पास बैठने वाले दर्शकों को प्रोडक्शन टीम लेकर पहुंची है, कुछ लोग स्थानीय भी लिए जाने हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से हर स्तर पर कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। अखाड़े के पास आबादी की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति वहां प्रवेश नहीं कर पाएगा। आसपास के मकानों पर भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गंगा के दूसरे किनारे पर भी फोर्स की व्यवस्था है। वहीं, दिनभर सलमान खान के आने की खबरें उड़ती रहीं, लेकिन कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हुई। एसएसपी केबी सिंह का कहना है कि सलमान अभी जिले में नहीं पहुंचे हैं। वह कब आएंगे, इसकी जानकारी नहीं है। फिल्म प्रोडक्शन टीम को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
फिल्म शूटिंग में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। मौके पर तीन एसपी, चार सीओ, तीन तहसीलदार, पांच नायब तहसीलदार, दस लेखपाल, 17 इंस्पेक्टर, 58 दरोगा, 17 एचसीपी, 135 कांस्टेबल, तीन टीएसआई, एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी शूटिंग स्थल पर लगाई गई है। शूटिंग के लिए सलमान के तीन सुरक्षा घेरे तैयार किए गए हैं। पहला बैरिकेडिंग, दूसरा बैरियर और तीसरा फोर्स रखा गया है। सलमान के ईर्द-गिर्द उनकी निजी सुरक्षा के बॉक्सर रहेंगे। सभी पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारी देते हुए बुधवार सुबह छह बजे एलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
शूटिंग के लिए 12 ट्रैक्टर लाए गए
फिल्म की शूटिंग के लिए ट्रकों में लादकर 12 ट्रैक्टर भी लाए गए हैं। गाड़ी से एक ट्रैक्टर उतारते समय स्लिप हो गया, जिससे हादसा होने से बाल-बाल बचा। ट्रैक्टर क्यों लाए गए हैं, इस बारे में कुछ साफ नहीं है। चर्चा है कि अखाड़े के दौरान दर्शकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में आते हुए दिखाया जाना है। शूटिंग की तैयारियों में जुटीं यूनिट की इंचार्ज रतिशंकर त्रिपाठी ने फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि शूटिंग के बाद मीडिया को ब्रीफ किया जाएगा।