{"_id":"65be49268b50f5d6220531ce","slug":"shooting-case-court-remands-bjp-mla-to-police-custody-till-february-14-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत, शिवसेना के नेता पर फायरिंग करने का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत, शिवसेना के नेता पर फायरिंग करने का मामला
Sat, 03 Feb 2024 07:43 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:43 PM IST
सार
महाराष्ट्र में पुलिस स्टेशन के भीतर स्थानीय शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार विधायक गणपत गायकवाड़ को शनिवार को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के भीतर एक स्थानीय शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार विधायक गणपत गायकवाड़ को शनिवार को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें गणपत गायकवाड़ और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था।
14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया-कोर्ट
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोर्ट ने 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि विधायक ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं। महेश गायकवाड़ अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
कौन हैं गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़
गणपत गायकवाड़, कल्याण ईस्ट सीट से भाजपा विधायक हैं। गायकवाड़ तीन बार के विधायक है और साल 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। गणपत गायकवाड़ दो बार निर्दलीय विधायक रहे हैं। गायकवाड़ ने सुलभा गायकवाड़ से शादी की है और इनके तीन बच्चे वैभव गायकवाड़, सयाली गायकवाड़ और प्रणव गायकवाड़ हैं। वहीं शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ कोरपोरेटर हैं और सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। महेश गायकवाड़ उल्हासनगर शिवसेना के प्रमुख भी हैं।
पुलिस स्टेशन में हुई फायरिंग
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। घटना में शिवसेना नेता और उनके एक समर्थक को दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा विधायक का दावा है कि दूसरे पक्ष ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की, ऐसे में उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
#WATCH | Thane, Maharashtra: Accused BJP MLA Ganpat Gaikwad and 2 other accused brought to Ulhasnagar court.
विज्ञापन
BJP MLA Ganpat Gaikwad shot Mahesh Gaikwad (leader of Shiv Sena Shinde faction) in Ulhasnagar yesterday. pic.twitter.com/4zZjyD7URiविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 3, 2024