{"_id":"670cd56fc219f387180d4821","slug":"shooters-threw-chilli-powder-at-cops-after-firing-at-baba-siddique-say-unaware-of-mastermind-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी पर हत्यारों ने फेंका था मिर्ची पाउडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी पर हत्यारों ने फेंका था मिर्ची पाउडर
Mon, 14 Oct 2024 01:55 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:55 PM IST
सार
शनिवार 12 अक्तूबर की देर शाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद हत्यारों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर भी फेंका था। इसका खुलासा पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दो आरोपियों ने किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने इस वारदात के पीछे के मास्टरमाइंड की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है, बता दें कि पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान हत्यारों ने दावा किया है कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर और मिर्च स्प्रे भी किया था।
ऐसे वारदात को अंजाम देने की थी योजना
सूत्रों ने बताया कि हत्यारों की योजना के अनुसार गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज कश्यप को दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में एनसीपी नेता को गोली मारनी थी। हालांकि, बाबा सिद्दीकी के आसपास लोगों की भीड़ और सुरक्षाकर्मियों को देखकर फरार आरोपी शिवकुमार ने कहा कि वह पहले गोली चलाएगा। तीनों शूटर अपने साथ मिर्च पाउडर और काली मिर्च का स्प्रे लेकर आए थे।
आखिरी मौके पर बदली योजना, फिर...
जैसे ही शिवकुमार ने बाबा सिद्दीकी पर छह गोलियां चलाईं, उन्होंने पुलिस कांस्टेबल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद शिवकुमार भीड़ में छिपकर भाग गया, लेकिन गुरमेल बलजी सिंह और धर्मराज कश्यप पकड़े गए। इस दौरान उनके पास से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
कई महीनों बाबा सिद्दीकी पर नजर रखे थे बदमाश
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार उनके गिरोह का मुखिया था और केवल शिवकुमार ही जानता है कि हत्या के पीछे मास्टरमाइंड कौन है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया है कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। हत्यारों ने बताया कि वे कई महीनों से बाबा सिद्दीकी पर नजर रख रहे थे और उनके आवास और कार्यालय की जानकारी ले रहे थे। उन्हें हत्या के लिए 50,000-50,000 रुपये दिया गया था और हत्या से कुछ दिन पहले ही उन्हें हथियार दिए गए थे।
वारदात के दौरान बाबा सिद्दीकी के साथ सिर्फ एक पुलिसकर्मी
बांद्रा पूर्व से तीन बार विधायक रह चुके सिद्दीकी की शनिवार शाम को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अपने बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से निकलते समय हत्या कर दी गई। तीनों शूटरों में से हरियाणा के रहने वाले गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा शूटर यूपी का रहने वाला शिवकुमार गौतम अभी भी फरार ह जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को गैर-श्रेणीबद्ध सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें तीन पुलिस कांस्टेबल आवंटित किए गए थे, जो तीन शिफ्टों में काम करते थे। इस वारदात के समय, एक पुलिसकर्मी श्री सिद्दीकी के साथ था।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन