Karnataka: बंगलूरू में चलती कार के सामने आकर दुर्घटना का नाटक करने लगी महिला, डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना
वीडियो में देखा गया कि व्यक्ति बंगलूरू की तरफ से आ रहा था। सड़क के बीचोबीच खड़ी महिला गुजरते समय वाहनों पर हमला कर रही थी। हालांकि, चालक ने इसे नजरअंदाज किया, तभी महिला वाहन के सामने आ गई।
विस्तार
वीडियो को शोनी कपूर ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपने वाहन में डैशकैम लगाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने अपने पोस्ट में वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा, "आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके साथ ऐसा कुछ होगा। खासकर जब कोई महिला हो। अगर कुछ भी होता है तो लोग तुरंत महिला की तरफ से ही बोलने लगते हैं।"
Put a dashcam
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) August 28, 2024
You never know when this happens to you.
Especially, when it is a lady. If something happens, people will take her side instantly. pic.twitter.com/H5b2nhUjuF
वीडियो में देखा गया कि व्यक्ति बंगलूरू की तरफ से आ रहा था। सड़क के बीचोबीच खड़ी महिला गुजरते समय वाहनों पर हमला कर रही थी। हालांकि, चालक ने इसे नजरअंदाज किया, तभी महिला वाहन के सामने आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने बताया कि शायद महिला मानसिक रूप से बीमार थी। कुछ ने कहा कि यह चालकों से पैसे मांगने का तरीका है।
कार के डौशकैम में महिला की हरकतें रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वह कार के बोनट पर मारते हुए दिख रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि चालक बहुत ही सावधानी से वाहन चला रहा था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.