फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shobha Karandlaje: BJP's fire brand leader, won from Udupi Chikmagalur twice; Now in field from Bangalore Nort

शोभा करंदलाजे: भाजपा की फायर ब्रांड नेता, दो बार उडुपी चिकमगलूर से जीतीं; अब बंगलूरू उत्तर से मैदान में

Wed, 17 Apr 2024 06:36 AM IST
निर्मल कांत रमन शुक्ला, बंगलूरू
रमन शुक्ला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Apr 2024 06:36 AM IST
सार

Shobha Karandlaje: शोभा 2014 में पहली बार उडुपी चिकमगलूर सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचीं। 2019 में जीत का सिलसिला बरकरार रखा तो केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में जगह दी। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में शोभा कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रहीं। भाजपा कर्नाटक की उपाध्यक्ष शोभा को इस बार भाजपा ने उन्हें बंगलूरू उत्तर से उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
Shobha Karandlaje: BJP's fire brand leader, won from Udupi Chikmagalur twice; Now in field from Bangalore Nort
Shobha Karandlaje - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को फायर ब्रांड नेता यूं ही नहीं कहा जाता। विपक्षियों पर तीखे जुबानी हमलों के अलावा वह एक्शन वाली नेता हैं। दो बार से सांसद जब तीसरे लोकसभा चुनाव के लिए परचा दाखिल करने पहुंचीं तो रैली में बाइकों का हुजूम, जय श्रीराम के जयघोष से माहौल पूरी तरह बदल गया। बंगलूरू उत्तर में शोभा का सीधा मुकाबला कांग्रेस के राजीव गौड़ा से है।

विज्ञापन


शोभा 2014 में पहली बार उडुपी चिकमगलूर सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचीं। 2019 में जीत का सिलसिला बरकरार रखा तो केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में जगह दी। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में शोभा कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रहीं। भाजपा कर्नाटक की उपाध्यक्ष शोभा को इस बार भाजपा ने उन्हें बंगलूरू उत्तर से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


शोभा करंदलाजे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कहा था कि आतंकी तमिलनाडु में ट्रेनिंग लेते हैं और बम कर्नाटक में आकर गिराते हैं। आयोग ने इस बयान को लेकर कार्रवाई का नोटिस भी जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। शोभा सनातन के विरोधियो को लेकर भी तीखे वार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी उम्र में संघ से जुड़ीं 2004 में राजनीति में उतरीं
शोभा छोटी उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गई थीं। बतौर स्वयंसेवक लंबे समय तक काम करने के बाद 2004 में वह राजनीति में आईं और कर्नाटक भाजपा में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। संघ से पुराने नाते ने उन्हें राजनीति में अच्छी रफ्तार दी। पार्टी के अंदर भी उनका कद सही रफ्तार से बढ़ता रहा।


पहली बार 2008 में विधायक बनीं शोभा
शोभा 2008 में यशवंतपुर से विधायक बनीं और येदियुरप्पा सरकार में उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री बनाया गया। 2012 में भाजपा छोड़कर येदियुरप्पा की केजेपी में चली गईं। 2014 में येदियुरप्पा की पार्टी के भाजपा में विलय के साथ ही शोभा वापस भाजपा में आईं और लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed